फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP News: most polluted air in Meerut of country, AQI reached 345

UP: देश में सबसे ज्यादा प्रदूषित हवा मेरठ की, एक्यूआई पहुंचा 340 के पार, जानें आसपास के जिलों का हाल

Mon, 17 Oct 2022 09:03 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Mon, 17 Oct 2022 09:03 PM IST
सार

Meerut News: देश में सोमवार को सबसे प्रदूषित हवा मेरठ शहर की रही। वहीं एक्यूआई भी 340 के पार पहुंच गया। आगे जानिए आसपास के जिलों का भी हाल।

विज्ञापन
UP News: most polluted air in Meerut of country, AQI reached 345
मेरठ शहर। - फोटो : amar ujala

विस्तार

Meerut News: मेरठ की हवा सोमवार को देश में सबसे ज्यादा प्रदूषित रही। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा जारी 162 शहरों की सूची में प्रदूषण के मामले में मेरठ नंबर एक पर रहा। औसत एक्यूआई (वायु गुणवत्ता सूचकांक) 339 रहा तो शाम सात बजे 345 पहुंच गया। शहर की गंगानगर आवासीय कॉलोनी में यह 425 दर्ज किया गया। 

विज्ञापन


प्रदूषण पर काबू के लिए एक अक्तूबर से ही गेप गेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रेप) लागू किया गया था। इसके बावजूद दिन पर दिन वायु प्रदूषण बढ़ता ही जा रहा है। आसपास के जिलों के हालात भी ठीक नहीं। मुजफ्फरनगर 318 एक्यूआई के साथ दूसरे नंबर पर रहा। 
विज्ञापन


वहीं शामली 305 के साथ तीसरे स्थान पर रहा। सुबह व शाम के समय में प्रदूषण के चलते स्मॉग का असर भी दिखाई देने लगा है। लोगों को हवा में धूल और धुएं के कणों की वजह से आंखों में जलन व सांस लेने में तकलीफ हुई। मेरठ-पौड़ी मार्ग के चौड़ीकरण को लेकर निर्माण कार्य चल रहा है। इस वजह से गंगानगर कॉलोनी की हवा सोमवार को शहर में सबसे ज्यादा प्रदूषित रही। पल्लवपुरम में एक्यूआई 305, जयभीमनगर में 304 दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Saharanpur: ट्रक से टकराते ही कार के उड़े परखच्चे, महिला समेत पांच घायल, दंपती ने अस्पताल में दम तोड़ा

सुबह की सैर पर जाने से बचें, मास्क पहनें
चिकित्सकों की सलाह है कि एक्यूआई ज्यादा होने की वजह से सुबह-शाम सैर पर न जाएं। यदि बाहर निकल रहे हैं तो मॉस्क पहनें। सांस में तकलीफ और आंखों में जलन की स्थिति में डॉक्टर को दिखाएं।

यह भी पढ़ें: Murder: पत्नी को वापस मांग रहा था पति, प्रेमी ने इनकार किया तो दिल्ली से मेरठ पहुंचकर दी खौफनाक मौत
 
दिन के तापमान में मामूली गिरावट
सोमवार को दिन का तापमान 31.8 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 17.2 दर्ज किया गया। सुबह व शाम में ठंड का एहसास बना हुआ है। दोपहर में धूप का असर भी कम होने लगा है। 

शहर में वायु गुणवत्ता सूचकांक: 
दिल्ली रोड               304 
बेगमपुल                 315
केसरगंज                290 
पल्लवपुरम              305
गंगानगर                 425
जयभीमनगर            304
तेजगढ़ी चौराहा         312
मेडिकल                303
बच्चा पार्क             318 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed