फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP News: more a man has died during treatment in hospital after mosque incident in Meerut

मस्जिद हादसा: घायल व्यक्ति ने इलाज के दौरान तोड़ा दम, अब तक तीन की मौत, खौफनाक था वो मंजर

Tue, 27 Jul 2021 01:31 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Tue, 27 Jul 2021 01:31 AM IST
सार

मस्जिद हादसे में घायल हुए एक और व्यक्ति ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। जुमे की नमाज के वक्त बेहद खौफनाक हुआ हादसा था।

विज्ञापन
UP News: more a man has died during treatment in hospital after mosque incident in Meerut
मेरठ समाचार: मस्जिद हादसा। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ के लिसाड़ी गेट के अहमदनगर में मस्जिद की दीवार के नीचे दबने से घायल हुए शमशाद ने सोमवार रात को अस्पताल में दम तोड़ दिया। जानकारी लगने पर पुलिस मौके पर पहुंची और परिवार से बातचीत की। पुलिस पोस्टमार्टम कराने की बात कह रही है। 
विज्ञापन


ये था मामला
बता दें कि बीते शुक्रवार को जुमे की नमाज अदा करते समय लिसाड़ी गेट के अहमदनगर में एक मस्जिद की दीवार गिर गई थी। इस हादसे में दो व्यक्ति अफफान और इमरान की मौके पर मौत हो गई थी। इसके अलावा 20 लोग घायल हो गए थे। घायलों में दो लोगों की हालत गंभीर बनी हुई थी। दोनों का आनंद अस्पताल में इलाज चल रहा था।
विज्ञापन


वहीं शमशाद (65 वर्ष) निवासी आशियाना कॉलोनी की सोमवार देर रात इलाज के दौरान मौत हो गई। परिवार वाले शमशाद को घर ले आए। उधर, जानकारी लगने पर सीओ कोतवाली अरविंद चौरसिया शमशाद के घर पहुंचे। सीओ ने परिवार वालों से कहा कि शमशाद का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया गया कि घायल दो लोगों की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई। जिन का अस्पताल में इलाज चल रहा है। मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। परिजनों ने पुलिस-प्रशासन से आर्थिक मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed