फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP News: Minister Smriti Irani has salute to women staffers of Medical college

मंत्री स्मृति ईरानी का मेरठ दौरा: कोरोना में मौत को चुनौती देनी वाली बहनों को किया नमन, इस बात से हुई नाराज और कहा...

Wed, 05 Jan 2022 11:06 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Wed, 05 Jan 2022 11:06 PM IST
सार

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी बुधवार को मेरठ दौरे पर थी। इस दौरान उन्होंने कोरोना में मौत को चुनौती देने वाली बहनों को नमन किया। वहीं युवकों द्वारा वीडियो बनाने से वह नाराज हो गई।

विज्ञापन
UP News: Minister Smriti Irani has salute to women staffers of Medical college
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ के एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज में कोरोना की तीसरी लहर की तैयारी के तहत 110 बेड की पीडियाट्रिक इंसेंटिव केयर यूनिट (पीकू) का बुधवार को केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी उद्घाटन किया। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कोरोना से लड़ाई में महिला चिकित्सक, नर्स, आशा बहन और आंगनबाड़ी ने फ्रंटलाइन वॉरियर की भूमिका निभाई। घर घर जाकर परिवारों का संरक्षण किया और मौत को चुनौती दी। 

विज्ञापन


स्मृति ईरानी ने कहा कि इस वक्त भी एक नर्स ने मेरा हाथ थामा हुआ है। इन्होंने बढ़ चढ़कर समाज और राष्ट्र का संरक्षण किया है। यहां सरकार, समाज और कारपोरेट इंडिया के समन्वय का एक अद्भुत मिश्रण देखने को मिला। पीकू का लोकार्पण करते हुए उन्होंने कहा कि बच्चों के मेडिकल संरक्षण की दृष्टि से यह व्यवस्था जनता के सुपुर्द की गई है। यह कम समय मे सफलता का उदाहरण है। उन्होंने मास्क सही से पहनने की नसीहत भी दी। पीआईसीयू का भ्रमण भी किया। वह करीब आधे घंटे मेडिकल कॉलेज में रहीं। 
विज्ञापन


अमेठी में बनवाना है मेरठ जैसा पीकू
प्राचार्य डॉ. आरसी गुप्ता ने बताया केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी अमेठी में ऐसा ही पीआईसीयू बनवाना चाहती हैं। केंद्रीय मंत्री ने उनसे कहा कि वह इसलिए भी यहां आईं हैं, ताकि अमेठी में ऐसा पीआईसीयू बनवाएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीकू में वेंटिलेटर वाले 25 बेड
मेडिकल में कोविड संक्रमित बच्चों के इलाज के लिए 110 बेड की पीडियाट्रिक इंटेंसिव केयर यूनिट (पीआईसीयू) बनाई गई हैं। 50 बेड का आइसोलेशन वार्ड, 25-25 बेड के दो आईसीयू व 10 बेड का जनरल वार्ड है, यहां 25 वेंटिलेटर हैं। जिले में अभी तक कोविड पीडियाट्रिक इंटेंसिव केयर यूनिट (पीआईसीयू) नहीं थी।

यह भी पढ़ें: पीएम मोदी के भाषण की बड़ी बातें: विपक्ष पर खूब गरजे, निशाने पर रहे अखिलेश, पढ़िए ऐतिहासिक रैली का हर प्वाइंट

नर्सों ने स्मृति ईरानी को घेरा, कहा- मैडम 16 हजार में नहीं चलता है घर

मेरठ के मेडिकल कॉलेज में पीआईसीयू का लोकार्पण करने के बाद ऑडिटोरियम में संबोधन के लिए जाते समय स्मृति ईरानी को संविदा पर तैनात नर्सों ने घेर लिया। नर्सों ने ज्ञापन देते हुए कहा कि 16000 में किसका घर चलता है। हमें ये ही तनख्वाह मिलती है, वह भी समय पर नहीं। ईरानी ने कहा कि वह समाधान के लिए प्राचार्य और सांसद से बात करेंगी। 

केंद्रीय मंत्री ने नर्सों को आश्वासन दिया तो कुछ लोग वीडियो बनाने लगे इस पर स्मृति ईरानी नाराज हो गईं, बोलीं-वीडियो बनाने से कुछ नहीं होगा। इसके बाद वह ऑडिटोरियम में जाने के बजाय वापस दिल्ली चली गईं। ऑडिटोरियम में चिकित्सकों को ही कार्यक्रम करना पड़ा। पीकू में एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स और डॉक्टर्स फ़ॉर यू ने वेंटिलेटर, ऑक्सीजन जेनरेशन प्लांट और बेड आदि दिए हैं। इस आयोजन में इनकी भी भूमिका थी। 

पिछले गेट से निकाला, फिर भी नर्स पहुंच गईं 
मेडिकल प्रबंधन को आभास था कि पिछले तीन दिन से धरना प्रदर्शन कर रहे संविदा स्वास्थ्य कर्मी नर्सें केंद्रीय मंत्री से मिलकर शिकायत कर सकती हैं, इसलिए पीआईसीयू के लोकार्पण के बाद वे उन्हें मुख्य गेट के बजाय दूसरे गेट से ऑडिटोरियम की तरफ ले जा रहे थे, लेकिन फिर भी नर्सें वहां पहुंच गईं। 

यह भी पढ़ें: खुलासा: अखिलेश यादव के दरबार में अजय की होती थी सीधे एंट्री, दूधिया से बिल्डर बने चौधरी की ऐसी चमकी किस्मत

नाराजगी नहीं, जरूरी काम से जाना पड़ा: प्राचार्य
मेडिकल प्राचार्य डॉ. आरसी गुप्ता ने बताया कि संविदाकर्मी नर्सों ने केंद्रीय मंत्री को ज्ञापन भी दिया। इस पर केंद्रीय मंत्री ने कहा है कि इनके अनुबंध में जो सेवा शर्तें हैं उनका पालन होना चाहिए। प्राचार्य ने दावा किया केंद्रीय मंत्री नाराज नहीं थीं। उन्हें किसी आवश्यक कार्य की वजह से जल्द दिल्ली वापस जाना पड़ा।- डॉ. आरसी गुप्ता, प्राचार्य, मेडिकल कॉलेज

नर्सों का सपा नेताओं ने किया समर्थन
मेडिकल अस्पताल में वेतन को लेकर विरोध प्रदर्शन करने वाली नर्सों को सपा नेताओं ने समर्थन दिया। जिला पंचायत सदस्य व सपा नेता विपिन भड़ाना, सपा महानगर उपाध्यक्ष ऋतिक शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed