फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP News: Meerut farmer sent notice to Kangana Ranaut, know what warning he gave

UP News: मेरठ के किसान ने कंगना रनौत को भेजा नोटिस, जानें क्या दी चेतावनी

Fri, 30 Aug 2024 11:09 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Fri, 30 Aug 2024 11:09 PM IST
सार

मेरठ के एक किसान ने अधिवक्ता के माध्यम से अभिनेत्री एवं सांसद कंगना रनौत को नोटिस भेजा है। कंगना से किसानों पर दिए बयान पर माफी मांगने को कहा गया है। 

विज्ञापन
UP News: Meerut farmer sent notice to Kangana Ranaut, know what warning he gave
कंगना रनौत - फोटो : इंस्टाग्राम @kanganaranaut

विस्तार

भाजपा सांसद व अभिनेत्री कंगना रनौत ने किसानों के धरने में बलात्कार व हत्या होने का विवादित बयान दिया था। इस बयान के बाद से ही देश का किसान कंगना की निंदा कर रहा है। जगह-जगह किसान संगठन धरने पर बैठे हैं। 
विज्ञापन

 

शुक्रवार को मेरठ के बड़कली गांव निवासी किसान संदीप कुमार ने अधिवक्ता जितेंद्र पांचाल के माध्यम से कंगना रनौत को नोटिस भेजा। संदीप ने नोटिस के माध्यम से कहा कि सांसद के बयान से वह काफी आहत हैं। उन्होंने नोटिस मिलने के बाद एक सप्ताह के भीतर माफी मांगने व सांसद पद से इस्तीफा देने की मांग की। कहा कि यदि ऐसा नहीं किया तो वह न्यायालय में वाद योजित करने पर विवश होंगे। संदीप ने बताया कि सांसद पद पर रहते हुए कंगना ने देश के किसानों पर इस तरह का आरोप लगाया। इस कारण किसान अपने को अपमानित महसूस कर रहा है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed