{"_id":"61ca0aef25bbf0679b2c8920","slug":"up-news-many-youth-have-injured-in-car-accident-in-meerut-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"दर्दनाक: सिपाही की कार ने मारी टक्कर, 50 मीटर तक घिसटता रहा बोनट में फंसा युवक, आरोपी चालक फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दर्दनाक: सिपाही की कार ने मारी टक्कर, 50 मीटर तक घिसटता रहा बोनट में फंसा युवक, आरोपी चालक फरार
Tue, 28 Dec 2021 12:20 AM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Tue, 28 Dec 2021 12:20 AM IST
सार
मेरठ में एक दर्दनाक हादसा हुआ। सिपाही की गाड़ी ने सड़क किनारे खड़े युवकों को टक्कर मार दी। इस दौरान एक युवक कार के बोनेट में फंस गया और वह करीब 50 मीटर तक घिसटता गया।
विज्ञापन
यूपी पुलिस।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
मेरठ में खिर्वा रोड पर एक पुलिसकर्मी की कार ने सड़क किनारे बाइक के पास खड़े युवकों को पीछे टक्कर मार दी। दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। एक युवक कार के बोनेट में फंस गया और वह करीब 50 मीटर तक घिसटता गया। हादसे के बाद कार चालक फरार हो गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
कंकरखेड़ा की यूरोपियन स्टेट कॉलोनी निवासी भूपेंद्र कुमार रविवार रात में अपने ममेरे भाई मनोज तोमर से मिलने के लिए गया था। वहां पर दोनों युवक बाइक के पास में खड़े होकर बात कर रहे थे। इसी दौरान एक कार पीछे से आई और उन्हें टक्कर मार दी। मनोज कार के बोनट में फंस गया। कार उसे करीब 50 मीटर आगे तक घसीटते हुए ले गई।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: भयावह हादसे की तस्वीरें: मातम में बदलीं बर्थडे की खुशियां, बेटे का शव देख बेहोश हुई मां, डॉक्टर बनने का सपना चकनाचूर
विज्ञापन
घटना के दौरान कुछ लोगों ने शोर मचाया तो कार चालक ने जान बचाने के लिए काफी आगे जाकर गाड़ी रोकी। वह कार को वहीं छोड़कर फरार हो गया। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
यह भी पढ़ें: फिर बड़ी कार्रवाई: कबाड़ी राहुल काला की पांच करोड़ की संपत्ति जब्त, किरायेदार बोले- हम बेघर हो गए, देखिए तस्वीरें
बताया जा रहा है कि यह कार एक पुलिसकर्मी चला रहा था। इस मामले में इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सक्सेना कहना है कि केस दर्ज किया गया है। आरोपी कार चालक की तलाश की जा रही है। घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है।