यूपी: सपा-बसपा को झटका, भाजपा में शामिल हुए कई नेता, विधायक संगीत सोम ने दिलाई सदस्यता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के साथ ही पंचायत चुनाव के पहले सरधना विधायक संगीत सोम ने विपक्षियों को झटका दिया है। उन्होंने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के नेताओं से लेकर कई शिक्षण संस्थाओं के पदाधिकारियों को प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के सामने भाजपा की सदस्यता दिलाई।
भाजपा एक दिसंबर को होने जा रहे एमएलसी चुनाव को लेकर पूरी तैयारी में जुटी है। इसके बाद पंचायत चुनाव होने हैं। ऐसे में संगीत ने गुर्जर और अनुसूचित जाति के उन नेताओं को भाजपा में शामिल कराया है, जो अब तक न केवल सपा-बसपा का समर्थन करते रहे, बल्कि पदाधिकारी भी रहे हैं।
संगीत ने क्षेत्रीय कार्यालय ले जाकर सभी नेताओं को पार्टी की सदस्यता दिलाई। बाद में अपने आवास पर स्वतंत्र देव सहित अन्य नेताओं के साथ उन्हें भोज कराया।
इस दौरान प्रदेश महामंत्री अश्वनी त्यागी, क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल, क्षेत्रीय मंत्री इंद्रपाल बजरंगी, विधायक दिनेश खटीक, जितेंद्र सतवाई, जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन मनिंदरपाल सिंह, जिलाध्यक्ष अनुज राठी, अंकुर मुखिया, विक्की तनेजा, अशोक खेप्पड आदि मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें: यूपी: जीजा ने कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर किया दुष्कर्म, किशोरी ने सुनाई आपबीती
पार्टी में शामिल होने वाले मुख्य नेता
बसपा नेता पूर्व जिला पंचायत सदस्य भारतवीर सिंह गुर्जर, ब्लाक प्रमुख मवाना प्रेम सिंह, महिपाल गुर्जर एडवोकेट, देवेंद्र राणा, रामचरण सिंह दादरी, विकास प्रधान, कंवरपाल सिंह, धर्मेंद्र सिंह जाटव, गौतम जाटव, राजकुमार जाटव, ईश्वर जाटव, रामशरण, सूबे सिंह, प्रमेंद्र सिंह चेयरमैन, दीमाक सिंह और मदन सिंह भाजपा में शामिल हो गए हैं।
भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील
मेरठ-सहारनपुर खंड शिक्षक एमएलसी चुनाव को लेकर शनिवार को कंकरखेड़ा के एक कॉलेज में बैठक आयोजित की गई। बैठक में कैंट विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल ने कहा कि भाजपा ने श्रीचंद शर्मा को अपना एमएलसी शिक्षा चुनाव प्रत्याशी बनाया है। श्रीचंद शर्मा शिक्षकों के हित में पहले से ही कार्य करते आए हैं। उन्होंने शिक्षकों से उनके पक्ष में मतदान करने की अपील की। बैठक में ओमपाल सिंह, बीपी सिंह सोम, डॉ. संजीव चौधरी, अजीत सिंह, चांदनी, डॉ. देवेंद्र कुमार, डॉ. संजीव डबास, डॉ. वीर बहादुर सिंह, डॉ. शुभम पाल सिंह, डॉ. अमर सिंह, डॉ. नीरा तोमर, डॉ. उमा जैन आदि मौजूद रहे।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/