{"_id":"5fab93fe2c40fb1fc33dd1c7","slug":"up-news-in-hindi-case-has-been-registered-against-sp-mla-nahid-hasan-in-shamli","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा विधायक नाहिद हसन के खिलाफ एक और मुकदमा दर्ज, लगे ये गंभीर आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा विधायक नाहिद हसन के खिलाफ एक और मुकदमा दर्ज, लगे ये गंभीर आरोप
Wed, 11 Nov 2020 01:04 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 11 Nov 2020 01:04 PM IST
विज्ञापन
सपा विधायक नाहिद हसन
उत्तर प्रदेश के शामली में सपा विधायक नाहिद हसन के विरुद्ध कैराना कोतवाली में एक और मुकदमा दर्ज किया गया है। विधायक पर भड़काऊ भाषण देकर सामाजिक विद्वेष फैलाने सहित कई आरोप लगे हैं। इस मुकदमे की जांच इंस्पेक्टर (अपराध) को सौंपी गई है।
विज्ञापन
कैराना कोतवाली में दो दिन पहले किला गेट चौकी इंचार्ज अखिलेश कुमार की तरफ से विधायक नाहिद हसन के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। दर्ज कराए मुकदमे में दो नवंबर को घोषित किए गए जेल भरो आंदोलन के लिए लोगों से जनसंपर्क के दौरान सामाजिक विद्वेष फैलाने, धारा 144 का उल्लंघन करने और महामारी अधिनियम की धारा के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
कैराना कोतवाली प्रभारी प्रेमवीर राणा ने बताया कि इस मुकदमे की विवेचना कोतवाली में तैनात इंस्पेक्टर (अपराध) रूप किशोर को सौंपी गई है।
यह भी पढ़ें: मोस्ट वांटेड बद्दो पर बड़ी कार्रवाई, कुख्यात मूंछ हुआ गायब, गहरी दोस्ती का खुलेगा खौफनाक राज
विज्ञापन
29 अक्तूबर को कोतवाली में नाहिद हसन और कोतवाली प्रभारी प्रेमवीर राणा के बीच नोकझोंक हुई थी। विधायक ने कैराना पुलिस पर निर्दोष लोगों का उत्पीड़न करने का आरोप लगाया था। इसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। उसी दिन विधायक ने पुलिस कार्यप्रणाली के विरुद्ध दो नवंबर को जेल भरो आंदोलन की घोषणा कर दी थी।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/