फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP News: In a dispute over two bighas of land, younger brother was cut with a weapon, mother also attacked

UP News: दो बीघा जमीन के विवाद में छोटे भाई को धारदार हथियार से काट डाला, मां पर भी किए वार

Wed, 11 Sep 2024 09:53 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Wed, 11 Sep 2024 09:53 PM IST
सार

जमीन की खातिर बड़े भाई ने छोटे को मार डाला। बेचारी मां बुरी तरह विलाप कर रही थी। एक बेटे की हत्या हो गई, जबकि दूसरा बेटा जेल चला गया। 

विज्ञापन
UP News: In a dispute over two bighas of land, younger brother was cut with a weapon, mother also attacked
विनीत की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के दौराला कस्बे में दो बीघा जमीन के विवाद में मंगलवार देर रात बड़े भाई मोहित ने छोटे भाई विनीत उर्फ सूरज (23) की धारदार हथियार से हत्या कर दी। बेटे को बचाने आई मां गीता को भी वार कर घायल कर दिया। वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गया।
विज्ञापन

 

UP News: In a dispute over two bighas of land, younger brother was cut with a weapon, mother also attacked
विलाप करते विनीत के परिजन। - फोटो : अमर उजाला
कस्बे के मोहल्ला भगवानपुरी में वारदात हुई। मोहित के बड़े भाई राहुल ने बताया कि उनके पिता राजकुमार की मौत के बाद मां गीता की शादी चाचा कृष्णपाल से हो गई थी। पहले पिता से राहुल और मोहित उर्फ कल्लू दो बेटे थे। कृष्णपाल से शादी के बाद तीसरा बेटा विनीत उर्फ सूरज हुआ। कृष्णपाल की मौत के बाद मां ने आठ बीघा खेती की जमीन के चार हिस्से किए थे। तीनों बेटों को दो-दो बीघा जमीन देने के बाद मां ने दो बीघा जमीन अपने पास रख ली। दूसरे नंबर के बेटे मोहित ने अपनी जमीन बेच दी और सारे पैसे मौज-मस्ती में खत्म कर दिए। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

UP News: In a dispute over two bighas of land, younger brother was cut with a weapon, mother also attacked
हत्या के बाद मौके पर पड़ा खून । - फोटो : अमर उजाला
फिलहाल मोहित सरधना के छुर गांव में अपने एक दोस्त पास रहकर काम कर रहा था। उसकी नजर मां की दो बीघा जमीन पर थी। वह उसे बेचना चाहता था, विनीत इसका विरोध कर रहा था। मंगलवार रात विनीत और उसकी मां घर में सो रहे थे। रात करीब एक बजे मोहित घर आया और विनीत पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। विनीत की चीख-पुकार सुनकर मां गीता ने उसे बचाने का प्रयास किया। मोहित ने मां पर भी हमला बोल दिया। राहुल को आता देख मोहित मौके से भाग निकला।
 
विज्ञापन

परिजन विनीत को लेकर दौराला सीएचसी पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि राहुल की तहरीर पर मोहित के खिलाफ हत्या और हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। उसकी गिरफ्तारी को दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed