फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP News: Haryana government gave money in four days, but not UP, three players of Meerut will get 1.75 crores

UP: हरियाणा सरकार ने चार दिन में दी राशि, यूपी वाले वंचित, मेरठ के तीन पदक विजेताओ को मिलने हैं 1.75 करोड़

Thu, 05 Jan 2023 01:39 PM IST
Dimple Sirohi वाहिद अली, अमर उजाला, मेरठ
वाहिद अली, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 05 Jan 2023 01:39 PM IST
सार

साल 2022 में अगस्त माह में इंग्लैंड के बर्मिंघम में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स में पदक विजेता अभी तक पदक राशि के इंतजार में हैं। मेरठ से तीन पदक विजेताओं को 1.75 करोड़ रुपये का राशि बांटीं जानी है।

विज्ञापन
UP News: Haryana government gave money in four days, but not UP, three players of Meerut will get 1.75 crores
बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पिछले साल 2022 में अगस्त माह में इंग्लैंड के बर्मिंघम में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स में पदक विजेताओं को अभी तक पदक राशि नहीं मिली है। जबकि हरियाणा के पदक विजेताओं को यह राशि चार दिन में ही मिल गई थी।

विज्ञापन


इंग्लैंड के बर्मिंघम में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स में उत्तर प्रदेश के 8 खिलाड़ियों ने पदक झटके थे। जिसमें मेरठ की तीन महिला खिलाड़ी प्रियंका गोस्वामी ने रजत व अन्नु रानी व दिव्या काकरान ने दो कांस्य पदक देश को दिलाए थे। नई खेल नीति के तहत तीनों खिलाड़ियों को 1.75 करोड़ रुपये का राशि बांटीं जानी थी। लेकिन प्रदेश सरकार की ओर से चार माह बाद भी ये राशि नहीं दी गई, हरियाणा सरकार ने अपने प्रदेश के कॉमनवेल्थ गेम्स में पदक विजेताओं को चार दिन बाद ही पदक राशि वितरित कर दी थी।  
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश सरकार ने हरियाणा की तर्ज पर ओलंपिक व कॉमनवेल्थ खेलों में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों की पदक राशि बढ़ा तो दी है। ओलंपिक व पैरालंपिक में पदक जीतकर लौटे पैरा व सामान्य खिलाड़ियों पर उत्तर प्रदेश सरकार ने अगस्त व नवंबर 2021 में 74 करोड़ रुपये की धनवर्षा भी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: INDvSL: दूसरा टी-20 आज, शिवम के कोच फूलचंद बोले- भुवी की कमी को पूरा करेंगे मावी

ओलंपिक के पदक विजेता खिलाड़ियों को लखनऊ में 42 करोड़ की राशि बांटी गई, जबकि पैरालंपियन खिलाड़ियों को मेरठ में 32 करोड़ की राशि वितरित की थी। मोदीपुरम के कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यह राशि वितरित की थी।

कॉमनवेल्थ गेम्स में पिछले साल अगस्त में पदक जीतकर लौटी मेरठ की एथलीट बेटी प्रियंका गोस्वामी ने रजत पदक, अन्नु रानी ने भाला फेंक में कांस्य व मेरठ की होने वाली बहू दिव्या काकरान ने कांस्य पदक दिलाया था। प्रियंका को रजत पदक के 75 लाख रुपये, अन्नु रानी व दिव्या को कांस्य पदक के लिए 50-50 लाख रुपये की धनराशि वितरित होनी थी। चार माह बीतने के बावजूद अभी तक खिलाड़ियों के खातों में न तो रकम आई है और न ही उनके राशि के लिए कोई फोन आया है।

यह राशि कब तक उनके खातों में आएगी इसका भी कुछ अता-पता नहीं है। दिव्या काकरान के पिता सूरजवीर सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश खेल निदेशालय की ओर से कोई निर्देश नहीं आए हैं। जबकि उन्होंने कई बार खेल निदेशालय में संपर्क करने की भी कोशिश की।

अन्नु रानी के भाई उपेंद्र चौधरी ने बताया कि कॉमनवेल्थ की राशि तो अभी मिली नहीं है। इसके अलावा भी कई अंतरराष्ट्रीय स्तरीय स्पर्धाओं की रकम अन्नु रानी को नहीं मिली है। प्रियंका गोस्वामी के पिता मदनपाल गोस्वामी ने बताया कि हरियाणा सरकार ने चार दिन बाद ही खिलाड़ियों को पदक की राशि दे दी है, लेकिन हमारे यहां देरी कर दी। खिलाड़ियों को जल्द ये राशि मिलनी चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed