{"_id":"68346d7525e5e594e50a8efa","slug":"up-news-fear-of-covid-in-meerut-cmo-issued-guidelines-then-masks-and-sanitizers-came-out-2025-05-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP News: मेरठ में कोविड का खौफ, सीएमओ ने जारी की गाइडलाइन, फिर निकले मास्क और सैनिटाइजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: मेरठ में कोविड का खौफ, सीएमओ ने जारी की गाइडलाइन, फिर निकले मास्क और सैनिटाइजर
Mon, 26 May 2025 07:03 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Mon, 26 May 2025 07:03 PM IST
सार
मेरठ के सीएमओ अशोक कटारिया ने मेडिकल कॉलेज, पीएल शर्मा जिला अस्पताल, महिला चिकित्सालय, सुभारती मेडिकल कॉलेज समेत सभी अस्पतालों को तैयार रहने को कह दिया है। साथ ही लोगों को भी सतर्कता बरतने की सलाह दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
देश के विभिन्न शहरों में कोविड के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग के सीएमओ ने गाइडलाइन जारी कर दी है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अशोक कटारिया ने अस्पतालों को टेस्टिंग, ट्रैकिंग और उपचार संबंधी दिशा निर्देश दिए हैं। संदिग्ध मरीजों की जांच के लिए अस्पतालों को विभिन्न व्यवस्थाओं को पूर्ण करना होगा। ऑक्सीजन प्लांट, जांच केंद्रों के साथ अस्पतालों को मास्क, पीपीई किट, ग्लब्ज आदि की व्यवस्था करने के लिए आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
सीएमओ अशोक कटारिया ने मेडिकल कॉलेज, पीएल शर्मा अस्पताल, महिला चिकित्सालय, सुभारती मेडिकल कॉलेज, एनसीआर मेडिकल कॉलेज, सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, नगरीय स्वास्थ्य केंद्र, आईएमए, नर्सिंग होम एसोसिएशन, निजी पैथोलॉजी, निजी चिकित्सकों को दिशा निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने विपरीत परिस्थितियों के लिए अस्पतालों को तैयार रखने के लिए निर्देशित किया है। हालांकि विभाग ने इस बात की अधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की है। इस सब के बीच दिल्ली और गाजियाबाद में कोविड के केस मिलने के बाद शहर में भी सतर्कता बरतनी शुरू हो गई है। लोग मास्क लगाने लगे हैं। सैनिटाइजर का फिर से प्रयोग करने लगे हैं।
सीएमओ अशोक कटारिया ने कहा कि कोविड को लेकर सुरक्षा बरतने के लिए दिशा निर्देश दिए गए हैं। अस्पतालों में विभिन्न व्यवस्था बनाने के लिए अलर्ट किया गया है।

शहर में विदेशों से आने वालों में रखी जाएगी नजर
शहर से बाहर विदेशों में गए लोगों के विषय में जानकारी जुटाई जा रही है। किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीमें अलर्ट मोड पर हैं। कोविड को लेकर लोगों में डर का माहौल न हो, इसके लिए रूपरेखा बनाई गई है। राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर शहर का कारोबार प्रभावित न हो, इसके लिए भी कार्य किए जा रहे हैं।

खांसी जुखाम होने पर कराएं जांच
गर्मी में हीट स्ट्रोक होने पर तुरंत इलाज की व्यवस्था करने के लिए अस्पतालों को दिशा निर्देश दिए गए हैं। सुरक्षा की दृष्टि से मास्क भी अवश्य पहनें। सीएमओ ने कहा कि खांसी, जुखाम या बुखार जैसी स्थिति महसूस होने पर तुरंत जांच कराएं। उन्होंने बताया कि 15 ऑक्सीजन प्लांट सक्रिय हैं। इसके अलावा कई अस्पतालों ने भी अपनी अलग व्यवस्था कर रखी है।

घर पर ये बरतें सावधानी...
- बच्चे और बड़े पालतू जानवरों से दूर रहें।
- बच्चों को अगर गोद में लें तो मास्क पहनकर लें।
- खांसते छीकते वक्त मुंह को टिशू पेपर से ढकें और टिशू को तुरंत डस्टबिन में डालें।
- कोविड के लक्षण मिलने पर घर से बाहर जाने वाले लोग घर में रहने वालों से अलग सोएं।
- कोविड के लक्षण मिलने पर अलग बर्तनों का प्रयोग करें।
- बीमार व्यक्ति अगर मास्क नहीं पहन सकता तो उसके पास जाने वाले मास्क पहनकर जाएं।
- सैनिटाइजर का नियमित प्रयोग करें, हाथ धोएं।
- घर में जिस स्थान पर सभी लोग एक साथ बैठते हैं, वहां हवा का प्रवाह अच्छा होना चाहिए।

भोजन में करें इन चीजों का प्रयोग...
- प्रोटीन युक्त सोयाबीन, दालों का नियमित सेवन करें।
- फलों में अनन्नास, संतरा, आयरन के लिए सेब, पोटेशियम के लिए केले का सेवन करें।
- योग और हल्का फुल्का व्यायाम नियमित रूप से करते रहें।
- घर में ताजा पके हुए भोजन का सेवन करें।
यह भी देखें...
Meerut: राह चलती महिला को किस करके भागा मोपेड सवार मनचला, गली में मच गया शोर, देखें वायरल वीडियो