{"_id":"66d7288367cdcb6a79025896","slug":"up-news-don-t-get-into-the-trap-of-government-job-strengthen-your-skills-governor-anandi-ben-patel-2024-09-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP News: सरकारी नौकरी के चक्कर में मत पड़ो, स्किल मजबूत करो, राज्यपाल आनंदी बेन ने दी नसीहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: सरकारी नौकरी के चक्कर में मत पड़ो, स्किल मजबूत करो, राज्यपाल आनंदी बेन ने दी नसीहत
Tue, 03 Sep 2024 08:49 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Tue, 03 Sep 2024 08:49 PM IST
सार
राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने सीसीएसयू के दीक्षांत समारोह में कहा कि छात्र सरकारी नौकरी के चक्कर में न पड़ें। अपनी स्किल को मजबूत करें।
विज्ञापन
राज्यपाल आनंदी बेन पटेल।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सरकारी नौकरी के चक्कर में मत पड़ो, अपनी स्किल मजबूत करो। सरकार कौशल विकास के जरिए दिशा दे रही है, छात्र-छात्राएं इसका लाभ उठाएं। हाल ही में पुलिस परीक्षा के लिए 45 लाख लोगों ने फॉर्म भरे, जबकि 60200 लोगों को ही नियुक्ति मिलनी है। सरकारी नौकरियों में भर्ती के लिए नियम होते हैं। ऐसे में अपनी काबिलियत को पहचानते हुए सरकारी योजनाओं का लाभ लेकर रोजगार देने वाले बनें। ये बातें मेरठ के चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के 36 वें दीक्षांत समारोह में कुलाधिपति राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने कहीं।
विज्ञापन
राज्यपाल ने कहा कि विकसित भारत के लिए एकजुट होकर और आपसी सहयोग से हमें काम करना होगा। विश्वविद्यालय में धरना प्रदर्शन से नहीं, जमीनी स्तर पर काम करने से नेतृत्व मिलेगा। उनका यह बयान सोमवार को विश्वविद्यालय में अभाविप के छात्र-छात्राओं के घंटों चले हंगामे के संदर्भ में देखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि 90 फीसदी वालों को सरकारी नौकरी मिल जाएगी, लेकिन 60 फीसदी वालों को कौशल विकास करना होगा। अब समय लाइन में खड़े होने का नहीं है। युवा स्टार्टअप खड़ा कर आगे बढ़ें।
विज्ञापन
विज्ञापन
कुलाधिपति आनंदी बेन पटेल ने कहा कि जाति बिरादरी के चक्कर में पड़कर देश पिछड़ रहा है। हम सभी ईश्वर के दरबार में समान हैं, न कोई ऊंचा है न कोई नीचा है। इन बातों को लेकर हमें नहीं भटकना है, शिक्षा से ही उन्नति कर सकते हैं।
विवि को गर्ल्स यूनिवर्सिटी बना देना चाहिए
राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने कहा कि यह विवि का 36वां दीक्षांत समारोह है। इसमें छात्राओं की संख्या बढ़ती जा रही है। 516 पदाधारियों में 82 प्रतिशत छात्राएं हैं। मुस्कुराते हुए कहा कि विवि को गर्ल्स यूनिवर्सिटी बना देना चाहिये। बोलीं, मैंने कुलपति से कहा था, लेकिन उनके हाथ में ये नहीं है। पदक जीतने वालों और उनके अभिभावकों को बधाई।
राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने कहा कि यह विवि का 36वां दीक्षांत समारोह है। इसमें छात्राओं की संख्या बढ़ती जा रही है। 516 पदाधारियों में 82 प्रतिशत छात्राएं हैं। मुस्कुराते हुए कहा कि विवि को गर्ल्स यूनिवर्सिटी बना देना चाहिये। बोलीं, मैंने कुलपति से कहा था, लेकिन उनके हाथ में ये नहीं है। पदक जीतने वालों और उनके अभिभावकों को बधाई।