फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP News: CM Yogi will come to Meerut on Tuesday, will do Bhoomi Pujan of the hospital costing Rs 148 crore

UP News: सीएम योगी मंगलवार को आएंगे मेरठ, 148 करोड़ की लागत के अस्पताल का करेंगे भूमि पूजन, पीएम होंगे शामिल

Sun, 27 Oct 2024 12:51 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Sun, 27 Oct 2024 12:51 PM IST
सार

राज्य बीमा अस्पताल के इस भूमि पूजन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअली शामिल होंगे। रविवार को अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया और तैयारियों का जायजा लिया। 

विज्ञापन
UP News: CM Yogi will come to Meerut on Tuesday, will do Bhoomi Pujan of the hospital costing Rs 148 crore
मार्शल पिच पर तैयारियों का निरीक्षण करते अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कंकरखेड़ा स्थित मार्शल पिच पर मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कर्मचारी राज्य बीमा अस्पताल (ईएसआई) का भूमि पूजन करेंगे। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल माध्यम से भूमि पूजन में शामिल होंगे। रविवार को जिलाधिकारी, कमिश्नर, सीडीओ, नगर आयुक्त, आईजी, एसएसपी, एसपी ने तैयारी का जायजा लिया। वहीं नगर निगम भी सफाई व्यवस्था में लगा रहा।
विज्ञापन

 

कंकरखेड़ा की मार्शल पिच पर कर्मचारी राज्य बीमा अस्पताल का 148 करोड़ की लागत से निर्माण होना है। पूर्व सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने केंद्र सरकार से अस्पताल को लेकर मांग की थी। दो साल पूर्व केंद्र ने मंजूरी दी थी। मंगलवार को अस्पताल का भूमि पूजन किया जाएगा। भूमि पूजन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल रूप से शामिल होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मार्शल पिच के क्षेत्र को पुलिस ने छावनी में तब्दील कर दिया है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल मौजूद है। जिलाधिकारी दीपक मीणा, कमिश्नर जे सेल्वा कुमारी, सीडीओ नूपुर गोयल, आईजी नचिकेत झा, एसएसपी डॉ. विपिन टाडा ने कार्यक्रम स्थल पर काम का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने सभी विभागों को जल्द काम पूरा करने को कहा। वही टेंट भी लगना शुरू हो गया है। आईजी ने एसपी ट्रैफिक से यातायात व्यवस्था को लेकर बात की। एसएसपी ने पुलिस कर्मियों को सचेत होकर काम करने का आदेश दिया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed