फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP News: Chandra Shekhar has reached to ShivPuram of Meerut City for meet a victim famliy

डबल मर्डर केस: मेरठ में पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे चंद्रशेखर, भीड़ ने उड़ाई सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां

Thu, 02 Jul 2020 02:48 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 02 Jul 2020 02:48 PM IST
विज्ञापन
UP News: Chandra Shekhar has reached to ShivPuram of Meerut City for meet a victim famliy
मेरठ के शिवपुरम पहुंचे चंद्रशेखर - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में शनिवार को हुई पिता-पुत्री की हत्या के बाद भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर बृहस्पतिवार को पीड़ित परिवार से मिलने शिवपुरम कॉलोनी पहुंचे। इस दौरान चंद्रशेखर के पास भारी भीड़ जमा हो गई। खास बात यह है कि भीड़ ने सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ा दी।

विज्ञापन


चंद्रशेखर ने शिवपुरम पहुंचकर पीड़ित परिवार से घटना की जानकारी ली और उन्हें इंसाफ दिलाने का भरोसा दिया। चंद्रशेखर ने कहा भीम आर्मी पीड़ित परिवार की पूरी मदद करेगी। संगठन के 15 कार्यकर्ता परिवार की सुरक्षा में लगाए जाएंगे। कानूनी लड़ाई भी भीम आर्मी लड़ेगी। अभी तक हत्यारोपियों को नहीं पकड़े जाने पर पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठाए।
विज्ञापन


भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर के बृहस्पतिवार को मेरठ आने की सूचना पर कार्यकर्ता शिवाय टोल प्लाजा के पास भगवती कॉलेज के सामने खड़े हो गए थे। करीब 12:30 बजे भीम आर्मी प्रमुख को यहां पहुंचना था। लेकिन 1:45 बजे उनका काफिला सिवाया टोल प्लाजा से भराला झाल होते हुए शिवाया हाईवे पर आ गया और वहां से निकल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलते ही सीओ दौराला जितेंद्र सरगम ने दौराला पुलिस के साथ वाहनों चेकिंग की, लेकिन चंद्रशेखर वहां से भी चकमा देकर मोदीपुरम से होते हुए मेरठ की ओर निकल गए। वहीं कार्यकर्ता शिवाय टोल प्लाजा के पास में ही खड़े होकर इंतजार करते रहे।

यह भी पढ़ें: यूपी: लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या, खून से लथपथ मिली वृद्ध महिला की लाश, जांच जुटे अधिकारी

ये था मामला
मेरठ के टीपी नगर के शिवपुरम कॉलोनी में बीती शनिवार देर रात एकतरफा प्यार में एक युवक ने शादी से दो दिन पहले युवती व उसके पिता की गोली मारकर हत्या कर दी थी। विरोध करने पर युवती के भाई को भी गोली मारी थी। राजकुमार की बेटी आंचल (28 वर्ष) की 29 जून को बारात आनी थी। पड़ोसी सागर आंचल से एकतरफा प्यार करता था। शनिवार को सागर ने अपने दो मौसेरे भाई बुला लिए। आरोप है कि सागर और उसके मौसेरे भाई ने राजकुमार के घर पर हमला बोल दिया। आरोपियों ने आंचल व उसके पिता राजकुमार की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी। गोलियों की आवाज सुनकर आंचल का भाई दौड़कर आया तो आरोपियों ने उसको भी गोली मार दी।

वहीं इस वारदात की जानकारी लगते ही टीपी नगर पुलिस मौके पर पहुंची थी। लहूलुहान हालत में तीनों को पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया। जहां पिता पुत्री को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया था।

इसके बाद जानकारी लगते ही एसपी सिटी और सीओ ब्रह्मपुरी कई थानों पुलिस फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे थे। तब आरोपी वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए थे। 

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed