{"_id":"61e9b93c75529f4133242593","slug":"up-news-audio-viral-of-a-daroga-in-religion-change-case-in-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्मांतरण मामला : दरोगा की ऑडियो वायरल, हिंदू जागरण मंच ने की सख्त कार्रवाई की मांग, जानें क्या है मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्मांतरण मामला : दरोगा की ऑडियो वायरल, हिंदू जागरण मंच ने की सख्त कार्रवाई की मांग, जानें क्या है मामला
Fri, 21 Jan 2022 01:04 AM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 21 Jan 2022 01:04 AM IST
सार
मेरठ में धर्मांतरण मामले में एक दरोगा का ऑडियो का वायरल हुआ है। वायरल ऑडियो में दरोगा जाति और धर्म का नाम लेकर युवक से मदद बात कह रहा है। जानिए आखिर मामला क्या है।
विज्ञापन
धर्मांतरण मामला
विस्तार
मेरठ में रजबन की युवती का धर्मांतरण कराकर शादी करने के मामले में दरोगा की एक ऑडियो वायरल हुई है। इसमें दारोगा की ओर से जाति और धर्म का नाम लेकर आरोपी युवक की मदद करने की बात कही गई है। हिंदू जागरण मंच ने सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ऑडियो को संज्ञान में लेकर जांच करा रही है।
विज्ञापन
रजबन निवासी एक वर्ग के युवक ने 10 नवंबर को युवती का अपहरण किया था। वह युवती को मुंबई ले गया था। परिजनों ने सदर बाजार थाने में युवक के खिलाफ केस दर्ज कराया था। इसमें आरोप था कि धर्मांतरण कराकर युवती से शादी की गई। इस मामले में तब हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारी सचिन सिरोही ने हंगामा किया था और एक प्रार्थना पत्र मुख्यमंत्री पोर्टल और दूसरा प्रार्थना पत्र एडीजी को भेजा गया था। इस प्रकरण में जांच एसपी सिटी और एएसपी की ओर से की जा रही है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: यूपी चुनाव 2022: सपा ने बिजनौर में घोषित किए प्रत्याशी, जिलाध्यक्ष ने की पुष्टि, यहां देखिए पूरी लिस्ट
विज्ञापन
इस बीच गुरुवार को एक ऑडियो वायरल हुआ। इसमें दारोगा धर्मांतरण कराने वाले युवक से कह रहा है कि तुम मुंबई से चल दिए हो, गाजियाबाद आकर मुझे कॉल करना, मैं वहां आकर बयान ले लूंगा। उन्होंने धर्म और जाति का नाम लेकर मदद की बात कही। मंच के पदाधिकारियों ने दारोगा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
यह भी पढ़ें: चुनावी घमासान: चंद्रशेखर ने मेरठ की हॉट सीट पर खेला बड़ा दांव, चर्चित भूपेंद्र बाफर को बनाया प्रत्याशी, जानें क्यों है बदनाम