फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP News: Asha women and villagers created ruckus in Sardhana CHC after the death of the woman

मेरठ: सरधना सीएचसी पर जमकर हंगामा, प्रभारी के साथ अभद्रता और फिर ले गए थाने, जानें क्या है पूरा मामला 

Fri, 24 Sep 2021 05:01 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 24 Sep 2021 05:01 PM IST
सार

सीएचसी में नसबंदी के दौरान लापरवाही का आरोप लगाकर आशाओं ने हंगामा कर दिया। महिला की मौत होने से ग्रामीणों व आशाओं में आक्रोश है। वहीं अभद्रता करते हुए सीएचसी प्रभारी को ग्रामीण थाने ले गए।

विज्ञापन
UP News: Asha women and villagers created ruckus in Sardhana CHC after the death of the woman
महिलाओं को समझाती पुलिस। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ के सरधना में सीएचसी पर चार दिन पहले नसबंदी कराने वाली सलावा निवासी महिला राखी पत्नी श्रवण की शुक्रवार सुबह मौत हो गई। वहीं मृतक महिला के परिजनों व सीएचसी पर कार्यरत आशाओं ने नसबंदी के दौरान लापरवाही का आरोप लगाया। उनका कहना है कि चिकित्सक की लापरवाही के कारण ही महिला की हालत बिगड़ी। फिर बाद में उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। 

विज्ञापन


बता दें कि सलावा के ग्रामीणों व आशाओं ने शुक्रवार को सीएचसी पर जमकर हंगामा किया। इस दौरान उन्होंने दोषी चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। यही नहीं इसके बाद आशाओं ने सीएससी के गेट पर ताला जड़ दिया। 
विज्ञापन


उधर, सूचना मिलने के बाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। पुलिस ने किसी तरह महिलाओं को समझाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का गेट खुलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: चौंकाने वाला सच: दो दशक में अकूत संपत्ति का मालिक बन बैठा मौलाना कलीम सिद्दीकी, पढ़ें शुरू से आखिरी तक की कहानी

ये है पूरा मामला
सरधना सीएचसी पर चार दिन पूर्व सलावा निवासी तीस वर्षीय एक महिला राखी पत्नी श्रवण की नसबंदी कराई गई थी। वहीं सीएचसी पर उसकी हालत खराब होने पर उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। जहां उसकी उपचार के दौरान शुक्रवार सुबह मौत हो गई। बताया गया कि महिला के परिजनों को उसकी नसबंदी का प्रमाण पत्र भी नहीं दिया गया। इस मामले में शुक्रवार सुबह आशाओं ने नसबंदी में लापरवाही बरतने वाले स्वास्थ कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस दौरान सीएचसी पर तैनात प्रभारी डॉ. अमित कुमार त्यागी ने आशाओं से बातचीत नहीं की और उनकी समस्या को बिना सुने ही पुलिसबल बुला लिया। इस दौरान आशाओं ने सीएचसी के गेट का ताला जड़ दिया। इस दौरान घंटों तक हंगामा हुआ। 

वहीं सूचना मिलने पर सीओ आरपी शाही ने थानाध्यक्ष बृजेश कुमार को मौके पर भेजा और मामला शांत कराने के निर्देश दिए। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष से आशाओं ने सीएचसी प्रभारी को मौके पर बुलवाने की मांग की, लेकिन सीएचसी प्रभारी कक्ष से बाहर नहीं निकले। इस दौरान पुलिस फोर्स ने आशाओं को सीएचसी के गेट से हटा दिया। इसके बाद आशा कार्यकत्री एकत्रित होकर विधायक संगीत सोम के कैंप कार्यालय पहुंची। हालांकि इस दौरान संगीत सोम कार्यालय पर नहीं मिले तो फोन पर उनसे बात की।

इसके बाद आशा फिर से सीएचसी पहुंची। इस दौरान सलावा के ग्राम प्रधान अजय उर्फ बंटी सोम काफी संख्या में ग्रामीणों के साथ सीएचसी पहुंचे और दोषी चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस दौरान वहां हंगामा खड़ा हो गया। आरोप है कि इस दौरान भीड़ ने सीएचसी प्रभारी के साथ अभद्रता कर दी और ग्रामीण सीएचसी प्रभारी को थाने ले गए। 

बताया गया कि अभी थाने में तहरीर नहीं दी गई है। फिलहाल मामले में तनाव बना हुआ है और ग्रामीणों में सीएचसी प्रभारी व अन्य स्वास्थ कर्मियों के प्रति रोष व्याप्त है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed