फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP NEWS and dies in a wreck of a laborer in Bijnor

दर्दनाक हादसा: कंधे तक मलबे में दबा मजदूर, रूक- रूककर चल रही थीं सांसें और फिर...

Sat, 27 Oct 2018 06:10 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Updated Sat, 27 Oct 2018 06:10 PM IST
विज्ञापन
UP NEWS and dies in a wreck of a laborer in Bijnor
मलबे में दबा मजदूर - फोटो : अमर उजाला

यूपी के बिजनौर में नींव की खुदाई कराते वक्त एक दीवार के गिरने से मजदूर की मौत हो गई। जबकि दूसरा मजदूर घायल हो गया। संसाधनों का टोटा होने से लोगों ने कड़ी मशक्कत के चलते करीब चार घंटे के बाद दीवार में दबे मजदूर को बाहर निकाला। मजदूर को बाहर निकालने के बाद उसे निजी अस्पताल में लेकर गए। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है।  

विज्ञापन


शेरकोट के मोहल्ला हकीमान में फईम पुत्र अब्दुल हमीद अपने घर का निर्माण करा रहा है। इस दौरान फईम ने नींव की खुदाई कराने के लिए दो मजदूर लगा रखे थे। दोनों मजदूर शेरकोट थाने के गांव वाजिदपुर निवासी खूब सिंह पुत्र प्रभू सिंह और यशपाल सिंह पुत्र पुरषोत्तम सिंह हैं। जब मजदूर नींव खुदाई कर रहे थे तो फईम के ही मकान की करीब 14 फीट ऊंची कच्ची दीवार दोनों मजदूरों के ऊपर गिर गई। दोनों मजदूर मलबे में दब गए। 
विज्ञापन


सूचना पर पहुंचे लोगों ने मिलते ही लोग घटना स्थल की ओर दौड़ पड़े। कई लोगों ने फावड़ों से दबे मजदूरों को निकलने का प्रयास किया। खूब सिंह को जल्दी निकाल लिया गया, लेकिन दूसरा 40 वर्षीय मजदूर यशपाल सिंह को निकालने में काफी देर हो चुकी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

करीब चार घंटे की कड़ी मशक्कत के चलते लोगों ने प्रयास कर मजदूर यशपाल सिंह को बाहर निकाला। दीवार के मलबे से बाहर निकालने के बाद उसे उपचार को निजी अस्पताल में ले गए। जहां पर परीक्षण के दौरान डाक्टरों ने यशपाल सिंह को मृत घोषित कर दिया। हादसे में मरे मजदूर के परिवार में कोहराम मचा है। एसओ पंकज कुमार का कहना है कि घटना की पुलिस को तहरीर नहीं मिली है। फिर भी पुलिस की ओर से शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा जा रहा है। 

मृतक के परिजनों की मदद का प्रयास किया जाएगा : एसडीएम 
घटना का पता लगने के एसडीएम कुंवर वीरेंद्र कुमार मौर्य, राजस्व और पुलिस टीम के साथ घटना स्थल पर पीड़ितों के परिवार को सांत्वना दी। एसडीएम ने बताया कि मृतक के परिवार के लोगों को पारिवारिक लाभ योजना के तहत मदद कराने का प्रयास करने की बात कही है। घटना पर एसओ पंकज कुमार तोमर पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed