{"_id":"5bc84dfbbdec22696c1d1145","slug":"up-news-after-allahabad-demand-to-change-the-name-of-muzaffarnagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"इलाहाबाद के बाद मुजफ्फरनगर का नाम बदलने की मांग, भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रस्ताव में भेजा ये नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इलाहाबाद के बाद मुजफ्फरनगर का नाम बदलने की मांग, भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रस्ताव में भेजा ये नाम
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Updated Thu, 18 Oct 2018 02:43 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
इलाहाबाद का नाम बदलकर प्रयागराज किए जाने के बाद मुजफ्फरनगर का नाम भी बदलवाने के लिए भाजपा कार्यकर्ता सक्रिय हो गए हैं। शहर विधायक कपिलदेव अग्रवाल का कहना है कि योगी आदित्यनाथ के सीएम बनने के बाद उनसे हुई पहली मुलाकात में ही लक्ष्मीनगर का प्रस्ताव रखा गया। इसके बाद भी जितनी बार मुलाकात हुई उन सभी में इस पर चर्चा हुई। उनका यह पूरा प्रयास होगा कि जल्द ही मुजफ्फरनगर का नाम लक्ष्मीनगर के नाम से घोषित हो।
विज्ञापन
हिंदू संगठनों का दावा है कि मुगलकाल से पहले मुजफ्फरनगर का नाम लक्ष्मीनगर के नाम से जाना जाता था। छह मार्च 1983 को संत विजय कौशल जी महाराज द्वारा यहां कराए गए हिंदू सम्मेलन में यह मुद्दा मुख्य रुप से उठा था कि जिले को उसका पुराना नाम दिया जाए। तब से हिंदू संगठनों और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ अपने पत्राचार और आपसी व्यवहार में लक्ष्मीनगर के नाम का ही प्रयोग करते हैं।
विज्ञापन
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/