फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP NEWS A young man committed suicide in Muzaffarnagar and accused the wife

ऐसी बेवफाई कही देखी ना होगी, पति ने सुसाइड नोट में लिखा...

Mon, 05 Nov 2018 07:40 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Mon, 05 Nov 2018 07:40 PM IST
विज्ञापन
UP NEWS A young man committed suicide in Muzaffarnagar and accused the wife
युवक ने फांसी लगाकर दी जान

मुजफ्फरनगर में एक युवक ने पत्नी के विवाहेतर प्रेम संबंधों से त्रस्त होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसने सुसाइड नोट में पत्नी, उसके दो प्रेमियों, सास, साली और साले पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। इन सभी को एफआईआर में नामजद आरोपी बनाया गया है।

विज्ञापन


शहर कोतवाली के मोहल्ला रामलीला टिल्ला निवासी धीरज उर्फ कल्लू पुत्र महेंद्र की शादी करीब 11 साल पूर्व गांधीनगर निवासी ईशा से हुई थी। दोनों के पांच और सात साल के दो बच्चे हैं। धीरज के भाई विनोद का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही ईशा गलत राह पर चल पड़ी थी। सुसाइड नोट और आरोपों के मुताबिक मिमलाना रोड निवासी अमित अग्रवाल व कालू के साथ उसके विवाहेतर संबंध थे, जिन्हें लेकर पति-पत्नी के बीच तनाव चल रहा था। दोनों बच्चे भी करीब चार माह से अपनी बुआ के साथ ही रह रहे थे। 
विज्ञापन


विनोद के अनुसार, सोमवार सुबह करीब छह बजे पत्नी के प्रेम संबंधों से त्रस्त धीरज ने कमरे में लगे पंखे में फंदा लटकाया और फांसी पर झूल गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया। इंस्पेक्टर अनिल कपरवान के अनुसार, विनोद की तहरीर के आधार पर धीरज की पत्नी, सास, साला-साली व दोनों प्रेमियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

मौके से मिले दो सुसाइड नोट
इंस्पेक्टर अनिल कपरवान ने बताया कि मौके से दो सुसाइड नोट मिले हैं, जिनमें से एक अधिवक्ता के विजिटिंग कार्ड के पीछे हाथ से लिखा हुआ है। इसमें धीरज ने मौत के लिए पत्नी ईशा के साथ ही सास सुषमा व पत्नी के दोनों प्रेमियों को जिम्मेदार ठहराया है। वहीं, दूसरा सुसाइड नोट बच्चे की अंग्रेजी की कॉपी पर है, जिसमें धीरज ने अपने दोनों बच्चों की सुपुर्दगी छोटी बहन को दिए जाने की बात लिखी है। दोनों सुसाइड नोट को कब्जे में ले लिया गया है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed