{"_id":"609cf6d460204770b32941aa","slug":"up-news-a-woman-died-in-road-accident-by-track-in-daurala-of-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"दर्दनाक हादसा: महिला चिकित्सक को ट्रक ने कुचला, मौके पर मौत, सीएचसी दौराला पर थी तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दर्दनाक हादसा: महिला चिकित्सक को ट्रक ने कुचला, मौके पर मौत, सीएचसी दौराला पर थी तैनात
Thu, 13 May 2021 03:22 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Thu, 13 May 2021 03:22 PM IST
सार
यूपी के मेरठ में गुरुवार को एक दर्दनाक घटना हो गई। एक ट्रक चालक ने महिला चिकित्सक को कुचल दिया, जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
महिला चिकित्सक की हादसे में मौत।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
मेरठ के दौराला थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। दौराला थाने के सामने गुरुवार दोपहर एक ट्रक चालक ने महिला चिकित्सक को कुचल दिया। महिला की हादसे में मौके पर ही मौत हो गई। इस दौरान लोगों ने ट्रक चालक को पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन
बताया गया कि गाजियाबाद निवासी डॉ. सुनीता सीएचसी दौराला पर तैनात थी। वह आंखों की चिकित्सक थी। गुरुवार को ड्यूटी से वापस लौटने के दौरान दौराला थाने के सामने मुजफ्फरनगर की ओर से आ रहे एक ट्रक ने कुचल दिया, जिस कारण सुनीता की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं हादसे के बाद भाग रहे ट्रक चालक को लोगों ने पकड़ लिया। इसके बाद लोगों ने पुलिस को मामले की जानकारी दे दी।
विज्ञापन
उधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया और ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया। वहीं पुलिस ट्रक चालक से पूछताछ कर रही है। थाना प्रभारी किरणपाल सिंह का कहना है कि मृतका सुनीता के परिजनों को जानकारी दे दी गई है।
विज्ञापन