{"_id":"613b3b3aa8ca736fe6652a2b","slug":"up-news-a-woman-committed-suicide-by-hanging-herself-in-a-village-of-parikshitgarh-in-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ: विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पिता ने पति व सास-ससुर पर लगाए गंभीर आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ: विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पिता ने पति व सास-ससुर पर लगाए गंभीर आरोप
Fri, 10 Sep 2021 04:32 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 10 Sep 2021 04:32 PM IST
सार
मेरठ के एक गांव में विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक महिला के पिता ने पति और सास-ससुर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उधर, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मौके पर जांच करती पुलिस।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
मेरठ में परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र के गांव खटकी में गृह कलेश के चलते एक विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्माहत्या कर ली। वहीं घटना से परिवार में हड़कंप मच गया। उधर, जानकारी लगने पर पुलिस पहुंची और परिजनों से घटना के बारे में पूछताछ की। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। वहीं मृतक महिला के पिता ने पति, सास और ससुर के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
जानिए पूरा मामला
पीड़ित पिता ने थाने में दी तहरीर में बताया कि गांव खटकी निवासी हरिओम पुत्र सुरेंद्र के साथ बेटी की शादी हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति हरिओम, सास कृष्णा और ससुर सुरेंद्र दहेज को लेकर बेटी को परेशान करने लगे थे। बेटी से बार-बार दहेज के रूप में तीन लाख रूपयों की मांग करते थे और मना करने पर उसके साथ मारपीट करते थे। यही नहीं उसे भूखा-प्यासा भी रखते थे।
विज्ञापन
ज्यादातर मायके में रही थी विवाहिता
शादी के बाद से ज्यादातर बेटी अपने मायके भोजपुर में ही रही थी। अब वह अपने ससुराल में थी और उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन