{"_id":"5f5756ff7deb052a99792199","slug":"up-news-a-prisoner-escaped-from-the-kovid-center-in-bijnor-and-three-policemen-including-a-inspector-were-suspended-in-this-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजनौर में कोविड सेंटर से बंदी फरार, अधिकारियों में मचा हड़कंप, दरोगा समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजनौर में कोविड सेंटर से बंदी फरार, अधिकारियों में मचा हड़कंप, दरोगा समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबित
Tue, 08 Sep 2020 03:39 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
Published by: कपिल kapil
Updated Tue, 08 Sep 2020 03:39 PM IST
विज्ञापन
मामले की जानकारी देते एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के बिजनौर जनपद में स्वाहेड़ी के कोविड सेंटर से मंगलवार को एक बंदी फरार हो गया। यह बंदी कोरोना संक्रमित था। वहीं मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया। एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह ने इस मामले में लापरवाही बरतने पर एक दरोगा व दो पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। वहीं पुलिस ने तीन घंटे बाद फरार बंदी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
बताया गया कि नूरपुर के मोहल्ला इस्लाम नगर निवासी वाजिद को तीन सितंबर को आर्म्स एक्ट में गिरफ्तार कर चालान किया गया था। उसे जिला कारागार में दाखिल किया गया। वहां कोरोना संक्रमित पाए जाने पर वाजिद को कोविड सेंटर स्वाहेड़ी में भर्ती कराया गया। मंगलवार सुबह वाजिद वहां से फरार हो गया।
विज्ञापन
मंगलवार को दिन में सुबह 11 बजे हुई गणना के दौरान वाजिद के फरार होने का पता चला। स्वाहेड़ी के सेंटर में 52 मरीज भर्ती हैं। इनमें तीन जेल के बंदी हैं। इन्हीं तीन में से एक वाजिद फरार हुआ है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: प्रेम से निकाह तक पहुंचा रिश्ता... फिर खौफनाक वारदात, दर्दनाक हैं ये दो बड़ी घटनाएं, तस्वीरें
एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह के अनुसार इस मामले में लापरवाही बरतने पर दरोगा मनफूल सिंह व दो पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया है। वाजिद की तलाश में पुलिस की टीम लगी हैं। वाजिद कोविड सेंटर से सुबह चार से पांच बजे के बीच फरार हुआ है। गणना के दौरान उसकी फरारी का पता चल पाया।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/