{"_id":"60e01fd7a846815d15660e49","slug":"up-news-a-lover-couple-has-committed-suicide-in-room-of-hotel-in-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेम कहानी का अंत: बर्थडे पार्टी के लिए होटल में किया कमरा बुक, फिर उठाया खौफनाक कदम, दोनों की लाशें देख उड़े होश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेम कहानी का अंत: बर्थडे पार्टी के लिए होटल में किया कमरा बुक, फिर उठाया खौफनाक कदम, दोनों की लाशें देख उड़े होश
Sat, 03 Jul 2021 01:59 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Sat, 03 Jul 2021 01:59 PM IST
सार
प्रेमी युगल ने बर्थडे पार्टी के लिए होटल में एक कमरा बुक किया। इस दौरान दोनों ने कमरे में खौफनाक कदम उठा लिया। पुलिस पहुंची तो दोनों की लाशें बेड पर पड़ी मिलीं।
विज्ञापन
मेरठ के होटल में जांच करने पहुंची पुलिस।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ के टीपी नगर थाना क्षेत्र में तिरुपति होटल में एक प्रेमी युगल ने सल्फास खाकर जान दे दी है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस अभी मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
टीपी नगर क्षेत्र के मोहकमपुर निवासी रोहन (28) का अर्चना रानी (19) निवासी शिवपुरम के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। शुक्रवार दोपहर 12 बजे दोनों तिरुपति होटल में पहुंचे थे और एक कमरा बुक किया। यह होटल एनसीईआरटी की फर्जी किताब छापने वाले नामजद आरोपी संजीव गुप्ता का बताया गया है।
विज्ञापन
बताया गया है कि दोनों ने बर्थडे पार्टी मनाने की बात कहकर कमरा लिया था। दोपहर 12 बजे तक उनका कमरा नहीं खुला तो होटल के कर्मचारी ने इसकी जानकारी पुलिस को दे दी। जानकारी लगने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो दोनों के शव बेड पर पड़े मिले।
विज्ञापन
सीओ ब्रह्मपुरी अमित कुमार राय और एसपी सिटी विनीत भटनागर भी मौके पर पहुंच गए। बताया है कि बेड पर सल्फास की एक शीशी भी मिली। जिससे अंदेशा लगाया जा रहा है कि दोनों ने सल्फास खाकर जान दी है। एसपी सिटी का कहना है कि दोनों के परिजनों को बुलाया गया है। जांच पड़ताल के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।