{"_id":"5bb4cf69867a5501a176586b","slug":"up-news-a-family-is-ready-to-flee-to-saharanpur-if-action-is-not-taken-against-accused","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"इंसाफ न मिलने पर 'पलायन' को मजबूर, पीड़िता ने गेट पर लिखा यह 'मकान बिकाऊ है'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंसाफ न मिलने पर 'पलायन' को मजबूर, पीड़िता ने गेट पर लिखा यह 'मकान बिकाऊ है'
यूपी डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Wed, 03 Oct 2018 07:51 PM IST
विज्ञापन
मकान के गेट पर लिखा मकान बिकाऊ है
- फोटो : अमर उजाला
एक महिला ने समाज के ही तीन दबंगों पर घर में घुसकर मारपीट करते हुए नगदी लूटने और पंचायत बुलाकर अपमानित व दंडित करने का आरोप लगाते हुए एसएसपी को प्रार्थना पत्र भेजकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। इतना ही नहीं आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई न होने पर पीड़ित पक्ष ने अपने घर के गेट पर 'मकान बिकाऊ है' लिख दिया है। यह मामला यूपी में सहारनपुर जनपद के सोना अर्जुनपुर गांव का है।
विज्ञापन
नानौता में थाना क्षेत्र के गांव सोना अर्जुनपुर निवासी कविता देवी ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र भेजकर गांव के ही तीन लोगों पर दबंगई दिखाते हुए उनके घर में घुसकर मारपीट की। पीड़िता का आरोप है कि आरोपियों ने उसके पति संदीप कोरी की जेब से 20 हजार रुपये भी निकाल लिए। जब वह अपने पति को बचाने के लिए आई तो उसके पेट में लात मारी। इसके बाद आरोपियों ने गांव में ही समाज के लोगों की एक पंचायत बुलाई, जिसमें समाज के जिम्मेदार लोगों द्वारा भरी पंचायत में उसके पति को अपमानित करते हुए उन्हें दंडित किया गया।
विज्ञापन
इसके बाद पीड़िता ने अपने मकान के गेट पर लिख दिया है कि वह पलायन कर रहे हैं और उनका मकान बिकाऊ है। पीड़ित कविता के पति संदीप कोरी का कहना है, कि उनकी कोई सुनवाई नहीं की जा रही है, जिससे दु:खी होकर उन्हें मजबूरी में गांव से पलायन करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि कुछ दिनों पहले मेरठ में भी लिसाड़ी गांव के दूसरे समुदाय के 15-20 लोगों ने अपने घरों पर ‘मकान बिकाऊ हैं’ के पोस्टर लगाकर पलायन की चेतावनी दी थी। वहीं, पुलिस अफसरों का कहना था कि यह सब दबाव बनाने की रणनीति के तहत हो रहा है। किसी को शिकायत है तो पुलिस-प्रशासनिक अफसरों से शिकायत करे।
बता दें कि ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के नूरनगर में मिठाई विक्रेता जॉनी की दुकान पर हुए बखेड़े के बाद लिसाड़ी गांव में सांप्रदायिक सद्भाव पर संकट पैदा होता दिखा था।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
बता दें कि ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के नूरनगर में मिठाई विक्रेता जॉनी की दुकान पर हुए बखेड़े के बाद लिसाड़ी गांव में सांप्रदायिक सद्भाव पर संकट पैदा होता दिखा था।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/