फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP NEWS 6 people died from dengue in Baghpat

डेंगू से 6 लोगों की मौत, दर्जनों बीमार, रखें इन बातों का विशेष ध्यान

Thu, 01 Nov 2018 07:05 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बागपत
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बागपत Updated Thu, 01 Nov 2018 07:05 PM IST
विज्ञापन
UP NEWS 6 people died from dengue in Baghpat
डेंगू
यहां 15 दिन में डेंगू से छह लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि सैकड़ों लोग बीमारी से बिस्तर पर पड़े हैं। कई लोगों का दिल्ली, मेरठ, बागपत, बड़ौत, सोनीपत सहित अन्य जगहों पर इलाज चल रहा है। मामला यूपी में बागपत जनपद के गूंगा खेड़ी गांव का है।
विज्ञापन


उधर, डेंगू से हो रही मौत को गंभीरता से लेते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में डेरा जमाए हुए हैं। लगातार गांव में फॉगिंग कराई जा रही है और एनाउंसमेंट कराया जा रहा है कि अपने आसपास गंदा पानी एकत्र न होने दे और गंदगी न फैलाए।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि गांव का एक व्यक्ति महक सिंह कर्नाटक कोल्हू में काम करने गया था, जब वह गांव लौटा तो उसे तेज बुखार था और कुछ दिन बाद उसकी मौत हो गई। करीब 15 से 18 घंटे उसका शव किन्हीं कारणों से घर पर ही रखा गया। तभी से गांव में डेंगू फैलने की बात कही जा रही है। धीरे-धीरे एक के बाद एक व्यक्ति बीमार होने लगे और उनकी गांव में मौत का सिलसिला शुरू हो गया। गांव में महक सिंह, गुलाब पुत्र अनंग पाल सहित छह लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि श्रीपाल, अजय, मोनू आदि सहित सैकड़ों लोग बीमार हैं। कुछ लोग गांव में इलाज करा रहे हैं तो कई लोगों का इलाज दिल्ली, मेरठ, बागपत, बड़ौत, सोनीपत सहित अन्य जगहों पर इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले को गंभीरता से लेकर ग्राम प्रधान संजीव ने पूरे गांव में फॉगिंग कराई और इसकी सूचना स्वास्थ्य विभाग को दी। सूचना पर सीएचसी अधीक्षक डॉ. एएसके मलिक, ब्लॉक कार्यक्रम समन्वयक सचिन मलिक स्वास्थ्य कर्मियों के साथ गांव पहुंचे और पूरे गांव में कैंप लगाकर लोगों की जांच की। अभी भी गांव में स्वास्थ्यकर्मियों की टीम ने डेरा डाला हुआ है और प्रधान संजीव और सीएचसी अधीक्षक डॉ. एएसके मलिक गांव में घर-घर जाकर और घोषणा कराकर लोगों को घर व आसपास गंदा पानी एकत्र न होने देने व गंदगी न फैलाने के लिए जागरूक कर रहे हैं।

इस संबंध में डॉ. एएसके मलिक ने कहा संभावित डेंगू से मौत हुई है, गांव में कैंप लगाकर लोगों की जांच की जा रही है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed