फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP News: 1789 driving licenses have suspended in 15 months in Meerut district

सावधान: कंट्रोल रूम से कट रहे चालान, 15 माह में निलंबित हुए इतने ड्राइविंग लाइसेंस, आंकड़ा देख हर कोई हैरान

Mon, 17 Apr 2023 05:23 PM IST
कपिल kapil विनीत तोमर, अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
विनीत तोमर, अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Mon, 17 Apr 2023 05:23 PM IST
सार

Meerut News : कंट्रोल रूम से भी चालान कट रहे हैं। वहीं, मेरठ में ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित करने का चौंकाने वाला आंकड़ा सामने आया है। यह आंकड़ा देखकर हर कोई हैरान है।

विज्ञापन
UP News: 1789 driving licenses have suspended in 15 months in Meerut district
ड्राइविंग लाइसेंस (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala

विस्तार

सुरक्षित ड्राइविंग के लिए तमाम जागरूकता अभियान चलाए जाते हैं। बाकायदा इसके लिए यातायात सप्ताह भी मनाया जाता है। इसके बावजूद वाहन चालक जानलेवा रफ्तार से दौड़ रहे हैं, जो न केवल अपनी जान जोखिम में डालते हैं, बल्कि दूसरों की जिंदगी से भी खिलवाड़ करते हैं। जनवरी 2022 से मार्च 2023 तक के आंकड़ों पर नजर डालें तो पुलिस ने मेरठ में तेज रफ्तार (ओवरस्पीड) के 1789 वाहनों के चालान किए। यानी इतनी संख्या में लाइसेंस निलंबित (सस्पेंड) किए गए। 15 माह में इतने चालान चिंताजनक हैं।

विज्ञापन


यह होता है ओवरस्पीड के चालान का नियम
यदि कोई चालक निर्धारित मानक से ज्यादा स्पीड पर वाहन चला रहा है तो उस पर दो हजार रुपये ओवरस्पीड और पांच हजार रुपये डेंजर ड्राइविंग का जुर्माना लगता है। इसके अलावा उसका लाइसेंस तीन माह के लिए सस्पेंड कर दिया जाता है। इस अवधि के दौरान वह वाहन नहीं चल सकता। तीन माह होने पर उसे जुर्माना भरकर अपना लाइसेंस लेना होगा। उदाहरण के तौर पर यदि कोई वाहन चालक दिल्ली का रहने वाला है और मेरठ में उसका ओवरस्पीड का चालान कटता है तो उसका लाइसेंस दिल्ली अथॉरिटी के पास भेज दिया जाएगा। चालक को जुर्माने की राशि मेरठ में जमा करनी होगी और उसकी रसीद ले जाकर अपनी अथॉरिटी से लाइसेंस लेना होगा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: भाजपा नेता सुसाइड केस: मां के नहीं थम रहे आंसू, बिलखते हुए बोलीं- नहीं चाहिए चेयरमैनी-मेंबरी, मेरा लाल लौटा दो

विज्ञापन
विज्ञापन

कंट्रोल रूम से कट रहे चालान
यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर अब सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से भी शिकंजा कसा जा रहा है। चौक-चौराहों पर लगे कैमरों से वाहन चालकों पर नजर रखी जा रही है। इसके बाद उनके चालान किए जा रहे हैं। जनवरी माह से लेकर मार्च तक तक बिना हेलमेट के 19247 चालान काटे गए।

यह भी पढ़ें: अतीक हत्याकांड: हमलावरों ने किया बड़ा खुलासा, चौंका देगा पिस्टल का ये राज, मेरठ के अपराधी से हुई थी मुलाकात

वाहन चालकों को नियमों का पालन करना चाहिए। नियमों का उल्लंघन करने से अक्सर हादसे हो रहे हैं, जो दूसरों के लिए भी जानलेवा है। नियम तोड़ने वालों के खिलाफ लगातार अभियान चलाकर चालान काटे जा रहे हैं। - जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव, एसपी ट्रैफिक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed