{"_id":"5cd6c33fbdec22077f3ad298","slug":"up-mom-found-her-missing-daughter-on-mothers-day-eve","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: मदर्स डे से पहले पर 'मां' को मिला ऐसा तोहफा, अश्कों से तर हो गया दामन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: मदर्स डे से पहले पर 'मां' को मिला ऐसा तोहफा, अश्कों से तर हो गया दामन
Sat, 11 May 2019 06:12 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sat, 11 May 2019 06:12 PM IST
विज्ञापन
'मदर्स डे'-परिवार से बिछड़ी लाडली से मिलकर खुश दिखी मां
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मदर्स डे के मौके पर पंजाब के रहने वाले माता पिता को एक ऐसा तोहफा मिला कि उनकी आंखें नम हो गईं। करुणा सेवा आश्रम बड़िया ने पंजाब में रहने वाले माता-पिता को मदर्स-डे से पूर्व उनकी लाड़ली से मिलवा कर बड़ा तोहफा दिया। कई माह से परिवार से बिछड़ी लाडली को पाकर मां ने उसे गले से लगा लिया।
नजीबाबाद रेलवे स्टेशन क्षेत्र में तीन माह पूर्व लावारिस घूम रही 25 वर्षीय मानसिक रूप से बीमार युवती को बड़िया क्षेत्र में रहने वाले समाजसेवी युवकों दीदार सिंह, इंदरजीत सिंह, सुखपाल सिंह, परमात्मा और बंटी ने करुणा सेवा आश्रम के सुपुर्द कर दिया। करुणा सेवा आश्रम की सिस्टर सिल्वी और सिस्टर सचिवा ने युवती का लालन-पालन किया। धीर-धीरे युवती करुणा सेवा आश्रम में घुल-मिल गई।

मां तुल्य सिस्टर का प्यार मिलने से युवती बीमारी से उभरने लगी। हाल ही में युवती ने करुणा सेवा आश्रम की सिस्टर सिल्वी को अपने परिजनों के बारे में बताया उसे मोबाइल नंबर भी याद आ गया। करुणा सेवा आश्रम ने तत्काल परिजनों से संपर्क किया।
तरनतारन पंजाब के गांव बोगीवाला निवासी सुखदेव सिंह और इंदर कौर को जब यह पता चला कि उनकी लाडली जीवित है और करुणा सेवा आश्रम में सुरक्षित है। माता-पिता तुरंत नजीबाबाद पहुंचे।
शनिवार को मां ने बेटी को गले लगा लिया। माता-पिता के लिए मदर्स-डे से पूर्व बेटी के रूप में मिला तोहफा उनके लिए यादगार खुशी का पल बन गया। मां-बेटी एक-दूसरे से गले मिलीं। मां की ममता और दुलार के बीच आंसुओं से दोनों के दामन नम हो गए। परिजनों ने आश्रम तक युवती को पहुंचाने वाले युवकों और आश्रम संचालकों का दिल से आभार व्यक्त किया। माता-पिता अपनी लाडली को साथ लेकर पंजाब के लिए रवाना हो गए।
नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय है। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/