मेरठ में दिनदहाड़े वारदात: युवती और दो महिलाओं से लूटे सोने के कुंडल व चेन, घटनास्थल को लेकर उलझती रही पुलिस
Meerut News : मेरठ के इंचौली में बदमाश ने दिनदहाड़े लूट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश ने युवती और दो महिलाओं से सोने के कुंडल व चेन लूट ली और मौके से फरार हो गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ में इंचौली थाना क्षेत्र के सिखेड़ा गांव के पास बृहस्पतिवार दोपहर घूमने गई दो महिला व युवती से बाइक सवार बदमाश ने तमंचे के बल पर कुंडल व सोने की चेन लूट ली। बदमाश उल्देपुर की ओर फरार हो गया। घटनास्थल को लेकर काफी देर तक गंगानगर और इंचौली थाना पुलिस उलझती रही।
मवाना रोड इंचौली थाना क्षेत्र के सिखेड़ा गांव में बबलू परिवार के साथ रहते हैं और किराना की दुकान करते हैं। उनकी 40 वर्षीय पत्नी बबीता, पड़ोस में रहने वाली रितिका और एक अन्य महिला बृहस्पतिवार दोपहर रजवाहे किनारे घूमने गई थी। तभी एक पल्सर बाइक सवार बदमाश वहां पहुंचा। उसने तमंचा निकाला और डराने के उद्देश्य से उन्हीं के सामने लोड कर दिया। उसके बाद तमंचे के बल पर बबीता से सोने के कुंडल, चेन, रितिका से कुंडल और दूसरी महिला से भी कुंडल लूट लिए और उल्देपुर गांव की ओर फरार हो गया।
महिलाओं ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। सूचना पर इंचौली थाना पुलिस पहुंची। घटनास्थल को थाना प्रभारी ने गंगानगर थाना क्षेत्र में होना बताया। जानकारी पर गंगानगर पुलिस भी पहुंच गई। दोनों थानों की पुलिस में क्षेत्र को लेकर गहमागहमी होती रही।
वहीं, सूचना पर सीओ सदर देहात देवेश सिंह भी पहुंच गए। अंत में इंचौली थाना पुलिस को इस मामले में कार्रवाई के लिए कहा गया। पीड़ित ने इस मामले में तहरीर दी है।
यह भी पढ़ें: होटलों में पड़ा छापा: पुलिस को देख भागने लगे प्रेमी जोड़े, मचा हड़कंप, युवकों के साथ पकड़ी गईं युवतियां
इस मामले में सीओ सदर देहात देवेश सिंह ने बताया कि सिखेड़ा गांव में महिलाओं से बाइक सवार एक बदमाश ने लूट की घटना को अंजाम दिया है। मामले की जांच की जा रही है।
यह भी पढ़ें: अधूरा प्रेम: एक-दूजे का हाथ पकड़ा और लगा ली फांसी, मरने से पहले आमिर ने फोन पर कही ये बात, उड़ गए थे होश