फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP: Meerut's Shivani Sharma appointed in Asia Hockey Cup, Shivani has been an international level player.

UP: मेरठ की शिवानी शर्मा एशिया हॉकी कप में अंपायर नियुक्त, इंटरनेशनल लेवल की खिलाड़ी रही हैं शिवानी

Sun, 01 Dec 2024 05:24 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Sun, 01 Dec 2024 05:24 PM IST
सार

ओमान में 7 से 15 दिसम्बर 2024 तक जूनियर महिला एशिया हॉकी कप का आयोजन किया जाएगा। एशिया हॉकी फेडरेशन ने उनकी नियुक्ति की है। 

विज्ञापन
UP: Meerut's Shivani Sharma appointed in Asia Hockey Cup, Shivani has been an international level player.
शिवानी शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ निवासी शिवानी शर्मा मस्कट ओमान में 7 से 15 दिसम्बर 2024 तक आयोजित जूनियर महिला एशिया हॉकी कप में एशिया हॉकी फेडरेशन द्वारा अंपायर नियुक्त की गई हैं। शिवानी शर्मा एक उत्कृष्ट हाकी खिलाड़ी भी हैं। कोच एवं राष्ट्रीय हॉकी अंपायर प्रदीप चिन्योटी के प्रशिक्षण में एनएएस कालेज के मैदान पर प्रशिक्षण प्राप्त कर राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिताओं में प्रदेश और देश का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन

 

हॉकी खेलने के पश्चात शिवानी ने प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर अंपायरिंग शुरू की और आज अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अंपायरिंग कर रही हैं। शिवानी की इस उपलब्धि पर प्रबंधन सचिव अमित शर्मा, राजेन्द्र शर्मा, पंकज शर्मा, प्राचार्य मनोज अग्रवाल, हॉकी संघ के अध्यक्ष विवेक कोहली ने शुभकामनाएं दी हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार शाम पांच बजे चरण लेबोरेट्री प्रतिष्ठान पर शिवानी शर्मा को चरण लेबोरेट्री के निदेशक विपिन बंसल और प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा सम्मानित किया जाएगा। विपिन बंसल द्वारा शिवानी शर्मा को पुरस्कार स्वरूप 21 हजार रुपये प्रदान किए जाएंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed