{"_id":"60bb77bcf173415ce4780ed5","slug":"up-meerut-police-raided-and-recovered-fake-liquor-worth-crores","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी : मेरठ पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, छापा मारकर करोड़ों की नकली शराब बरामद, सात गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी : मेरठ पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, छापा मारकर करोड़ों की नकली शराब बरामद, सात गिरफ्तार
Sat, 05 Jun 2021 06:40 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sat, 05 Jun 2021 06:40 PM IST
सार
बताया गया कि पंजाब की तीन डिस्टलरी से मौत का सामन सप्लाई हो रहा था। पुलिस ने मौके से सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है जबकि तीन फरार हो गए।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मेरठ पुलिस को शनिवार को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। एसएसपी अजय साहनी के निर्देश में मेरठ की कंकरखेड़ा और कोतवाली पुलिस की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए करोड़ों की नकली शराब बरामद की है। बताया गया कि पंजाब की तीन डिस्टलरी से मौत का सामन सप्लाई हो रहा था।
विज्ञापन
पुलिस ने मौके से सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है जबकि तीन फरार हो गए। पुलिस का कहना है कि दस और लोगों के नाम प्रकाश में आए हैं। वहीं मौके से दो केमिकल के टैंकर, भारी मात्रा में यूरिया, हर साइज की बोतल व उनके ढक्कन, दिलदार ब्रांड के 600 रैपर बरामद हुए हैं। वहीं एसएसपी ने मेरठ पुलिस की टीम को दो लाख रुपये इनाम देने की घोषणा की है।
विज्ञापन