फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   up: meerut in mother and daughter misbehaved with CO in police station

थाने में सीओ से भिड़ी मां-बेटी, सिपाही की वर्दी फाड़ी और फिर...

Wed, 14 Mar 2018 05:11 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Wed, 14 Mar 2018 05:11 PM IST
विज्ञापन
up: meerut in mother and daughter misbehaved with CO in police station
थाने में हिरासत में ली गईं आरोपी मां-बेटी, जानकारी देती महिला कांस्टेबल - फोटो : अमर उजाला

यहां थाने पर मां-बेटी ने हंगामा कर महिला सिपाही की वर्दी फाड़ दी। दोनों महिलाएं दरोगा से लेकर एसओ और सीओ सदर देहात से भी भिड़ गईं। बाद में महिला थाना पुलिस ने मां-बेटी को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


दरअसल, मामला उत्तर प्रदेश के मेरठ शहर का है। गंगानगर एसओ दिनेश चंद के मुताबिक अम्हेड़ा गांव से सोमवार रात शराब पीकर झगड़ रहे दो युवकों मिंटू व नीटू को पकड़ा गया था जबकि तीसरा युवक कपिल भाग गया था। मंगलवार को दोनों का चालान कर दिया था। दोपहर को दोनों को कोर्ट भेजने के लिए ऑटो में बैठाया जा रहा था। तभी आरोपी नीटू की बहन  सोनिया व मां दयावती थाने पहुंचीं और नीटू को छोड़ने की बात कही। एसओ ने बताया कि उनका चालान कर दिया है, जमानत कोर्ट से मिलेगी। 
विज्ञापन


आरोप है कि इस पर मां-बेटी ने ऑटो की चाबी निकाल ली। सड़क पर हंगामा होने पर जाम की स्थिति बन गई। इस दौरान एसआई मनु सक्सेना व महिला सिपाही मां-बेटी को थाने के अंदर ले गईं। आरोप है कि चाबी मांगने पर युवती ने एसओ से बदसलूकी कर दी। बीचबचाव करने पर महिला सिपाही शिल्पी की वर्दी फाड़ दी। हाथापाई में महिला सिपाही रीना के हाथ में चोट लग गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें : यूपी: महिलाओं ने किया पुलिस पर पथराव, CO की गाड़ी में तोड़फोड़, फोर्स तैनात

Trending Videos

up: meerut in mother and daughter misbehaved with CO in police station
मां-बेटी को ले जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

इस बीच सीओ सदर देहात विजय प्रकाश भी वहां पहुंचे तो आरोप है कि युवती ने सीओ से भी बदसलूकी करते हुए धमकी दे डाली। जिसके बाद महिला थाने से इंस्पेक्टर नेहा चौहान को बुलाकर दोनों को सुपुर्द कर दिया। सीओ के अनुसार मां-बेटी पर संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों को बुधवार को जेल भेजा जाएगा। 

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed