फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP: Meerut crime branch will investigate the fraud of 28 crores, a Gurugram company had filed a case

UP: मेरठ क्राइम ब्रांच करेगी 28 करोड़ की धोखाधड़ी की जांच, गुरुग्राम की कंपनी ने दर्ज कराया था मुकदमा

Tue, 18 Mar 2025 12:22 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Tue, 18 Mar 2025 12:22 PM IST
सार

बागपत के वैभव जैन व सतीश जैन के खिलाफ दर्ज कराए गए 28 करोड़ की धोखाधड़ी के मुकदमे की जांच मेरठ की अपराध शाखा करेगी। ग्रुरुग्राम की एक कंपनी ने दो दोस्तों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया था।

विज्ञापन
UP: Meerut crime branch will investigate the fraud of 28 crores, a Gurugram company had filed a case
- फोटो : Freepik

विस्तार

गुरुग्राम की ओएफबी प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की तरफ से बागपत के वैभव जैन व सतीश जैन के खिलाफ दर्ज कराए गए 28 करोड़ की धोखाधड़ी के मुकदमे की जांच मेरठ की अपराध शाखा करेगी। खेकड़ा में मुकदमा दर्ज करके पहले यह जांच बागपत की अपराध शाखा को दी गई तो अब वहां से जांच को मेरठ ट्रांसफर किया गया है।
विज्ञापन


गुरुग्राम की ओएफबी प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के असिस्टेंट जनरल मैनेजर अमित सिंगला ने करीब ढाई महीने पहले मुकदमा दर्ज कराया था कि उनकी कंपनी में बागपत जिले के वैभव जैन सब कैटेगरी मैनेजर पद पर वर्ष 2021 से कार्यरत थे।
विज्ञापन

आरोप लगाया था कि वैभव जैन ने अपने मित्र के साथ मिलकर कंपनी में घपला किया, जिसके बारे में कंपनी के चालक ने बताया।

वैभव जैन कंपनी के मिल से ट्रकों में माल लोड करवा रिकार्ड में दर्ज किए बिना ही वहां से निकलवा देता। कंपनी के आंतरिक ऑडिट में दो तीन साल में किए गए 28 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का पता चला। आरोप है कि इसमें पिता सतीश जैन और उनकी फर्म मेसर्स अतरसेन की भूमिका भी सामने आई। इसमें मुकदमा दर्ज करके जांच अपराध शाखा को सौंपी गई थी।

अब यहां से भी जांच को मेरठ की अपराध शाखा के पास ट्रांसफर किया गया। एएसपी नरेंद्र प्रताप सिंह के अनुसार जांच को मेरठ की अपराध शाखा से कराया जाएगा और उसमें जिस तरह के तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed