{"_id":"5c7b8e3bbdec2273a924a889","slug":"up-man-shot-dead-by-badmash-during-the-day-in-meerut-police-investigating","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: दिनदहाड़े बदमाशों ने बैंककर्मी को मारी गोली, हालत गंभीर, पुलिस मौके पर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: दिनदहाड़े बदमाशों ने बैंककर्मी को मारी गोली, हालत गंभीर, पुलिस मौके पर
Sun, 03 Mar 2019 01:50 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sun, 03 Mar 2019 01:50 PM IST
विज्ञापन
घायल बैंककर्मी व मौके पर जमा भीड़
यूपी के मेरठ में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद है कि उन्हें दिन के उजाले में भी पुलिस का खौफ नहीं है। मेरठ के शास्त्रीनगर में रविवार सुबह कुछ अज्ञात बदमाशों ने सरेबाजार व्यापारी के बेटे को गोली मार दी। वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली और घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया।
जानकारी के अनुसार शास्त्री नगर के सेंट्रल मार्केट में आभूषण व्यापारी के बेटे को बदमाशों ने गोली मार दी। बताया जा रहा है कि तीन बदमाश दोपहर के समय सराफ की दुकान पर लूट करने आए थे। वहां मौजूद लोग लूटपाट की बात सुनकर डर गए और दुकान मालिक के बेटे को सूचना दी। इसी दौरान सराफा व्यापारी के बेटे अमित वर्मा जैसे ही वहां पहुंचे तो बदमाशों ने उन पर गोली चला दी।

Trending Videos
हमले के दौरान एक गोली उनके एक हाथ और एक मुंह पर लगी है। बदमाशों को वारदात करते देख कुछ ही दूरी पर काम करने वाले मजदूरों ने इसका विरोध किया लेकिन बदमाश उन्हें भी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।
वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली और घायल अमित वर्मा को अस्पताल में भर्ती कराया। इसकी सूचना पर एसएसपी एसपी सिटी से तमाम कई अधिकारी हॉस्पिटल में पहुंचे और फिर घटनास्थल का निरीक्षण भी किया। अमित वर्मा इलाहाबाद बैंक में क्लर्क बताए गए हैं। पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुटी है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/