फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP: Man raped the girl and sent video to her fiance to break her marrige

यूपी : युवती की शादी तुड़वाने के लिए युवक ने किया ऐसा घिनौना काम

Tue, 31 Jul 2018 10:50 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Tue, 31 Jul 2018 10:50 AM IST
विज्ञापन
UP: Man raped the girl and sent video to her fiance to break her marrige
फाइल फोटो

मेरठ के एक गांव में युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जहां एकतरफा प्यार के मामले में एक युवक ने सारी  हदें पार कर दीं। युवक ने युवती की शादी तुड़वानें के लिए कुछ ऐसा किया कि जिसकी कलपना भी नहीं की जा सकती। पुलिस ने इस संबंध में युवती की शिकायत  दर्ज करते हुए आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।  जानिए क्या था मामला :-

विज्ञापन

नशीला पदार्थ पिलाकर किया दुष्कर्म

घटना इंचौली थाना क्षेत्र की है।  जहां एक युवती ने गांव के एक युवक पर उसके साथ दुष्कर्म करने और वीडियो वायरल करने का आरोप लगाया है। युवक पर आरोप है कि कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ देकर युवक ने दुष्कर्म किया। आरोपी युवक युवती के गांव का रहने वाला है। युवती के अनुसार वह पांच जुलाई को पड़ोस में युवक के बीमार पिता को देखने गई थी। इस दौरान आरोपी ने उसे कोल्ड ड्रिंक में नशा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में मोबाइल फोन से वीडियो क्लिप बना ली और फोटो भी खींच लिए। 

युवती के मुताबिक युवती की शादी तय हो चुकी थी। आरोपी युवक इसी दौरान युवती को ब्लैकमेल करने लगा। युवक ने 20 जुलाई को युवती को बुलाकर कहा कि यदि वह उसकी बताई जगह पर नहीं पहुंची तो उसकी वीडियो क्लिप नेट पर डाल देगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मंगेतर को भेजी वीडियो क्ल्पि

युवती ने घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी। आरोप है कि युवती की शादी जिस युवक से तय हुई थी उस युवक के पास भी वीडियो क्लिप भेज दी। जिसके बाद युवती का रिश्ता टूट गया। 20 जुलाई को आरोपी युवक ने परिजनों के साथ मिलकर घर के बाहर से उसका कार से अपहरण करने की कोशिश भी की।

विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। युवती ने कहा कि उसकी शादी टूट गई है और उसे ब्लैकमेल किया जा रहा है। युवक युवती पर लगातार शादी का दबाव बना रहा था । आरोपी ने उसका जीना भी दुश्वार कर दिया है। 

एसओ इंचौली पंकज शर्मा के अनुसार तहरीर के आधार पर आरोपी अफजाल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जबकि युवक की मां समेत तीन के खिलाफ मारपीट की धारा में केस दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed