फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP: man murdered In Baghpat dead body found in forest

यूपी में किसान की धारदार हथियार से काटकर हत्या, जंगल में मिला शव

Sat, 29 Sep 2018 11:25 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Sat, 29 Sep 2018 11:25 AM IST
विज्ञापन
UP: man murdered In Baghpat dead body found in forest
पत्नी की हत्या कर दी

बागपत के रंछाड़ गांव में किसान की धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी। शनिवार सुबह किसान का शव रंछाड़-बामनौली मार्ग पर विद्युत उपकेंद्र के पास मिला। सूचना पर एएसपी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। मृतक के बेटे ने रिपोर्ट दर्ज कराई।

विज्ञापन

 
रंछाड़ गांव निवासी रामबल (50) पुत्र स्व. महेंद्र खेती कर परिवार का पालन पोषण करता था। बेटे सचेंद्र उर्फ मोनू ने बताया कि शुक्रवार की रात में करीब नौ बजे वह घर से यह कह कर गया कि रोटी बनाकर रखना, थोड़ी देर में आ रहा हूं। इसके बाद वह लापता हो गया। उसकी रात्रि में कई जगह तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। शनिवार की सुबह साढ़े चार बजे के लगभग दौड़ लगाने गए युवकों को उसका शव रंछाड़-बामनौली मार्ग पर विद्युत उपकेंद्र के पास सड़क पर मिला। उसकी धारदार हथियार से काटकर हत्या की। सिर और गर्दन पर धारदार हथियार से कई वार किए।
विज्ञापन


शव मिलने की सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और जानकारी ली। बेटे ने बताया कि उनकी किसी से कोई रंजिश नहीं है। हत्या किसने की, कुछ नहीं पता। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस संबंध में बेटे सचेंद्र उर्फ मोनू ने थाने पर अज्ञात में हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि हत्यारों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

छोटे भाई की गोली मारकर की गई थी हत्या
मृतक किसान रामबल के छोटे भाई आनंद की भी 2016 में गोली मारकर हत्या कर दी। इसमें गांव का ही युवक जेल गया। इस मामले में बाद में परिजनों ने समझौता कर लिया था। बेटे सचेंद्र ने बताया कि इस मामले से पिता की हत्या का कोई लेना देना नहीं है। 

हत्या से परिवार में मचा कोहराम 
रामबल की हत्या के बाद परिवार की महिलाओं का रो-रो कर बुरा हाल था। मृतक पांच भाई कृष्णपाल, रामबल, देशपाल, आनंद व पप्पू हैं। इनमें से दो भाइयों की हत्या हो चुकी है। अब तीन भाई बचे हैं। मृतक के एक बेटा और एक बेटी है। उसने बेटी की शादी हो चुकी है ।  

शराब पीकर हुए विवाद में हत्या की आशंका 
किसान रामबल की हत्या शराब पीकर हुए विवाद में होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक किसान को कोई शराब पिलाने के बहाने विद्युत उपकेंद्र की तरफ से ले गया। इसके बाद उसकी हत्या कर दी। एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस को कुछ जानकारी मिली है कि उसे गांव का ही कोई व्यक्ति बुलाकर अपने साथ ले गया था। उसका पता लगाया जा रहा है। पुलिस इस बिंदु पर जांच कर रही है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed