फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP: man gave Triple talaq to his wife for second marriage, victim seeks justice from SP

यूपी: दूसरी शादी के लिए पत्नी को दिया तीन तलाक, पीड़िता ने एसपी से लगाई इंसाफ की गुहार

Sun, 30 Sep 2018 11:32 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Sun, 30 Sep 2018 11:32 AM IST
विज्ञापन
UP: man gave Triple talaq to his wife for second marriage, victim seeks justice from SP
फाइल फोटो
तीन तलाक पर नए अध्यादेश के बावजूद ट्रिपल तलाक के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। इसी क्रम में यूपी के मुजफ्फरनगर में एक महिला शनिवार को एसपी देहात से शिकायत करने पहुंची। पीड़िता ने अपनी जान को खतरा बताते हुए इंसाफ की गुहार लगाई। जानें पूरा मामला:-
विज्ञापन

तीन तलाक के मामले में एसपी देहात से शिकायत करते हुए महिला ने इंसाफ की गुहार लगाई है। पीड़िता ने ससुराल पक्ष से अपनीजान का खतरा जताया है। इस मामले में एसपी देहात राजेश कुमार ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।


परीक्षितगढ़ के दुर्वेशपुर निवासी अंजुम का निकाह 11 साल पहले मीरापुर क्षेत्र के नया गांव निवासी युवक से हुआ था। पीड़िता का आरोप है कि दहेज की मांग को लेकर पति और ससुराल वाले मारपीट करते थे। इस मामले में केस दर्ज कराया था। शुक्रवार को उसे पता चला कि उसका पति दूसरी शादी करने जा रहा है। जब उसने विरोध किया तो उसके  साथ मारपीट की गई।

@ANINewsUP

Thana Bhawan: Woman claims she was given #TripleTalaq by husband after being pressurized for dowry, she also alleged that her husband beat her up.Police have begun investigation.

11:01 AM - Sep 30, 2018


अपहरण की कोशिश की गई। कहा कि उसके पति की दूसरी शादी करके रहेंगे। पीड़िता का आरोप है कि उसके पति ने उसे तीन तलाक बोल दिया। थाने में शिकायत करने पर हत्या की धमकी दी। महिला ने कहा कि यदि इंसाफ नहीं मिला तो वह दो बच्चों के साथ घर से बेघर हो जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed