फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP: Man arrested for making identity card breached in Election Commissions website, has made more than 30 thousand voter ID

यूपी: चुनाव आयोग की वेबसाइट में सेंध लगा पहचान पत्र बनाने वाला दबोचा, बना चुका 30 हजार से ज्यादा वोटर आईडी

Fri, 13 Aug 2021 03:46 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 13 Aug 2021 03:46 PM IST
विज्ञापन
UP: Man arrested for making identity card breached in Election Commissions website, has made more than 30 thousand voter ID
आरोपी विपुल - फोटो : Amar Ujala saharanpur

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में बैठे-बैठे चुनाव आयोग की वेबसाइट में सेंध लगाकर मतदाता पहचान पत्र बनाने वाले युवक को साइबर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ साइबर थाने में रिपोर्ट दर्ज की। इस युवक का नेटवर्क दिल्ली, मध्य प्रदेश और राजस्थान तक फैला है। बाकी आरोपियों को पकड़ने और जांच के लिए पुलिस टीमें व कई एजेंसियां जुट गई हैं। 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक कोतवाली नकुड़ क्षेत्र के गांव मछरहेड़ी निवासी विपुल सैनी ने मध्य प्रदेश, दिल्ली और राजस्थान निवासी अपने साथियों के साथ कुछ दिन पहले चुनाव आयोग की वेबसाइट में सेंध लगा दी। कई लिंक के जरिये वेबसाइट खोली और मतदाता पहचान पत्र बनाने का कार्य शुरू कर दिया।
विज्ञापन


इसकी जांच के लिए गृह मंत्रालय ने दिल्ली की कई एजेंसियों को लगाया था। तब, छानबीन में पता चला कि नकुड़ क्षेत्र के गांव मछरहेड़ी के विपुल सैनी ने वेबसाइट में सेंधमारी करने में अहम भूमिका निभाई है। आरोपियों ने मतदाता पहचान पत्र बनाकर पैसा कमाया। पता लगते ही साइबर थाना पुलिस ने बुुधवार की रात में आरोपी को गिरफ्तार कर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामले में साइबर थाना प्रभारी ने रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि कोर्ट में पेश कर आरोपी को जेल भेजा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बना रखा है कार्यालय, पूछताछ में किए अहम खुलासे
पुलिस के मुताबिक विपुल सैनी ने गांव में ही कार्यालय बनाया है, जहां पर वह पैन कार्ड, आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड बनाने का काम करता था। गिरफ्तारी के बाद आरोपी ने पूछताछ में बताया दिल्ली निवासी अरमान मलिक उसका साथी है, जो मूलरूप से मध्यप्रदेश के हरसा का है।

कुछ दिन पहले अरमान से उसकी मुलाकात हुई थी। उसने चुनाव आयोग की वेबसाइट में सेंध लगाने का तरीका बताया था। पुलिस की जांच में अरमान के अलावा तीन नाम और सामने आए हैं, जो दिल्ली व राजस्थान के रहने वाले हैं। 

खाते में 45 लाख रुपये
पुलिस ने विपुल सैनी के बैंक खातों में रात में ही एक बैंक को खुलवाकर जांच की गई। छानबीन में पता चला विपुल के खाते में 45 लाख रुपये हैं। इसके अलावा विपुल सैनी के दफ्तर में एयरकंडीशनर लगा है तो मकान बनाने में भी काफी पैसा खर्च करना सामने आया है। 

शातिर है आरोपी
पुलिस के मुताबिक विपुल शातिर है। उसे इंटरनेट और वेबसाइट से संबंधित काफी जानकारी है। उसने गंगोह के एक शैक्षणिक संस्थान से बीसीए किया है। आरोपी करीब छह माह से साथियों के साथ मतदाता पहचान पत्र बनाने का कार्य कर रहा था। 

30 हजार से अधिक बना चुके पहचान पत्र 
दूसरे आरोपी अरमान ने विपुल सैनी से प्रत्येक मतदाता पहचान पत्र पर 20 से 30 रुपये देने की शर्त रखी थी। विपुल सैनी ने पुलिस को बताया कि वह और उसके साथी अब तक 30 हजार से अधिक मतदाता पहचान पत्र बना चुके हैं। ऐसे में संदिग्ध लोगों के मतदाता पहचान पत्र बनाने की बात से भी इनकार नहीं किया जा सकता है। पुलिस इस बिंदु पर भी जांच में जुटी है। 

आरोपी के खिलाफ साइबर थाने में मामला दर्ज किया। पुलिस हर बिंदु से जांच कर रही है। आरोपी के गिरोह के सदस्यों का पता लगाया जा रहा है। आरोपी के किन-किन लोगों के संपर्क में रहा है, इसकी भी जांच शुरू कर दी गई है। - डॉ. एस चनप्पा, एसएसपी 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed