फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP: Major Shaheed Jagdish Pal Gujjar Gate opening by Brigadier Alok Kumar tyagi in meerut

यूपी: मेजर शहीद जगदीश पाल गुर्जर द्वार का ब्रिगेडियर आलोक कुमार त्यागी ने किया लोकार्पण

Sun, 20 Jan 2019 04:01 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 20 Jan 2019 04:01 PM IST
विज्ञापन
UP: Major Shaheed Jagdish Pal Gujjar Gate opening by Brigadier Alok Kumar tyagi in meerut
meerut news

ब्रिगेडियर आलोक कुमार त्यागी व करनल संजीव कौशिक ने मेरठ में बहसूमा क्षेत्र  में नवनिर्मित मेजर शहीद जगदीशपाल गुर्जर के मुख्य द्वार का फीता काटकर लोकार्पण किया। इसके बाद गांव में स्थित मेजर शहीद जगदीशपाल गुर्जर प्राथमिक स्कूल में उनकी याद में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे। 

विज्ञापन


गांव करीमपुर स्थित मेजर शहीद जगदीशपाल गुर्जर की 48 वीं पुण्य तिथि के अवसर पर रविवार को सबसे पहले ब्रिगेडियर ए. के. त्यागी व कर्नल संजीव कौशिक ने गणेशपुर रजवाहे के निकट नव निर्मित मुख्य द्वार का लोकार्पण किया। इसके बाद वह गांव स्थित मेजर शहीद जगदीशपाल गुर्जर प्राथमिक स्कूल मे आयोजित उनकी स्मृति कार्यक्रम में पहुंचे। 

विज्ञापन

उन्होंने स्कूल में घुसते ही करीमपुर गांव की भौगोलिक स्थिति व गांव की आबादी के बारे में जानकारी ली। पूर्व सहकारिता मंत्री जगबीर सिंह ने उन्हे बताया कि गांव की आबादी करीब 2 हजार के आसपास है। दरअसल उन्होंने स्कूल में आयुर्वैदिक अस्पताल व प्राथमिक स्कूल को इंटर कालेज बनाने की मांग की है। 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्रिगेडियर त्यागी ने कहा कि सेना की दो माहर यूनिट सबसे शक्तिशाली मानी जाती है। इसी में यूनिट की ओर से 20 जनवरी 1971 में भारत पाकिस्तान युद्ध में बाडमेर सैक्टर में दुश्मनों से लडते हुए शहीद हो गए थे। उन्होने गांव के युवाओं से कहा कि फौज में जाने से ही देश सेवा नही० होती है। किसी भी क्षेत्र में मेहनत व ईमानदारी से कार्य करने को भी देश सेवा ही कहते हैं। 

कार्यक्रम के संयोजक शहीद जगदीशपाल गुर्जर के पुत्र जितेंद्र पाल सिंह व पूर्व मंत्री चौधरी जगबीर सिंह गुर्जर ने सभी का आभार जताया। इस मौके पर शहीद मेजर जगदीशपाल सिंह के भाई हेम सिंह, महीपाल सिंह, प्रधान रजनीश सिंह, प्रधान जयबीर तखावली, प्रेम प्रमुख, जिपं सदस्य अजीत भडाना मौजूद रहे।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed