{"_id":"6746133dd3c2d28a8004137e","slug":"up-mahendra-singh-dhoni-his-wife-sakshi-and-rp-singh-reached-meerut-participated-in-the-music-festival-2024-11-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP : पत्नी साक्षी के साथ मेरठ पहुंचे महेंद्र सिंह धोनी, आरपी सिंह भी रहे संग... संगीत समारोह में की शिरकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP : पत्नी साक्षी के साथ मेरठ पहुंचे महेंद्र सिंह धोनी, आरपी सिंह भी रहे संग... संगीत समारोह में की शिरकत
Wed, 27 Nov 2024 12:26 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Wed, 27 Nov 2024 12:26 AM IST
सार
महेंद्र सिंह धोनी को मेरठ तक चौपर से आना था, लेकिन किसी वजह से वह साहिबाबाद तक ही आ सके। इसके बाद सड़क मार्ग से मेरठ पहुंचे।
विज्ञापन
समारोह में महेंद्र सिंह धोनी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी मंगलवार को पत्नी साक्षी के साथ मेरठ पहुंचे। यूएसए बेस सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग कंपनी के थापर नगर निवासी एमडी की भतीजी के संगीत समारोह में वे शामिल हुए। धोनी इस कंपनी के ब्रांड एंबेसडर हैं। साथ ही लड़की पक्ष साक्षी के रिश्तेदार भी हैं। इनके अलावा पूर्व तेज गेंदबाज आरपी सिंह ने भी इस समारोह में शिरकत की। संगीतकार जोड़ी सलीम-सुलेमान ने भी अपने संगीत का जादू बिखेरा।
विज्ञापन
समारोह में एमएस धोनी।
- फोटो : अमर उजाला
समारोह बाईपास स्थित एक रिजॉर्ट में हुआ। धोनी के साथ परिवार वालों में फोटो खिंचवाने के लिए होड़ रही। हालांकि धोनी ने क्रिकेट को लेकर को कोई बात नहीं की। महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी को इस कार्यक्रम में दोपहर को मेरठ पहुंचना था। धोनी का चौपर दोपहर 12 बजे परतापुर हवाई पट्टी पर लैंड होना था। हवाई पट्टी पर पुलिस, फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर तैनात रही। लेकिन चौपर वहां नहीं उतर सका। इसके बाद उसे हिंडन एयरबेस पर साहिबाबाद में उतारा गया। वहां से सड़क मार्ग से धोनी कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे।
महेंद्र सिंह धोनी पत्नी संग देर रात तक कार्यक्रम में मौजूद रहे। धोनी इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। हालांकि वह आईपीएल खेलते हैं। आरपी सिंह इन दिनों कभी-कभी कमेंट्री करते नजर आते हैं।
महेंद्र सिंह धोनी पत्नी संग देर रात तक कार्यक्रम में मौजूद रहे। धोनी इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। हालांकि वह आईपीएल खेलते हैं। आरपी सिंह इन दिनों कभी-कभी कमेंट्री करते नजर आते हैं।