UP: 17 मई तक बढ़ाई गई यूपी कैटेट प्रवेश परीक्षा के आवेदन की अंतिम तिथि, अब तक 16 हजार से ज्यादा भरे गए फॉर्म
उत्तर प्रदेश के पांचों कृषि विवि होने वाली यूपी कैटेट की परीक्षा के लिए आवेदन करने वालों के लिए खुशखबरी है। आवेदन की अंतिम तिथि को 10 दिन बढ़ाकर 17 मई तक कर दिया गया है। प्रदेश के 11 शहरों में यह प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी।
विस्तार
उत्तर प्रदेश के पांचों कृषि विवि में होने वाली यूपी कैटेट की प्रवेश परीक्षा को लेकर आवेदन की अंतिम तिथि को 10 दिन बढ़ाकर 17 मई तक कर दिया गया है। पहले आवेदन करने की अंतिम तिथि 7 मई थी। प्रवेश परीक्षा में अधिक से अधिक संख्या में विद्यार्थी प्रतिभाग करें इसलिए आवेदन बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।
सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विवि के कुलपति डाॅ. केके सिंह ने बताया कि प्रदेश के पांचों विश्वविद्यालय में प्रवेश के लिए उत्तर प्रदेश कबांइड एग्रीकल्चर एंड टेक्नोलॉजी एंट्रेस टेस्ट की 3354 सीटों के लिए 11 और 12 जून को प्रदेश के विभिन्न 11 शहरों में परीक्षा होनी है।
यह भी पढ़ें: Double Murder: खुलासे के बेहद करीब पुलिस, दो से ज्यादा हो सकते हैं हत्यारे, अब सामने आई ये चौंकाने वाली बात
डाॅ. केके सिंह ने बताया कि प्रवेश परीक्षा के लिए 17 मार्च से आवेदन किए जा रहे हैं। पहले आवेदन की अंतिम तिथि सात मई रखी गई थी, लेकिन अब तक 16 हजार से अधिक विद्यार्थी प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन कर चुके हैं।
विद्यार्थियों की कृषि में बढ़ रही रूचि व अधिक से अधिक संख्या में ओर भी विद्यार्थी प्रवेश परीक्षा में सम्मलित हो सके इसके लिए सात मई से तिथि को बढ़ाकर 17 मई कर दिया गया है।
कुलसचिव डाॅ. रामजी सिंह ने बताया कि कृषि विवि अयोध्या के स्नातक में 641, मास्टर्स में 361, पीएचडी में 121 सीट, कृषि विवि कानपुर के स्नातक में 538, मास्टर्स में 252, पीएचडी में 91 सीट, कृषि विवि मेरठ के स्नातक में 475, मास्टर्स में 162, पीएचडी में 105 सीट, कृषि विवि बांटा के स्नातक में 418, मास्टर्स में 120, पीएचडी में 40 सीट, कृषि विवि कुशीनगर के स्नातक में 30 सीट के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है, जो सात मई से बढ़ाकर 17 मई कर दी गई है।
उन्होंने बताया कि यह परीक्षा 11 व 12 जून को प्रदेश के 11 शहरों में आयोजित की जाएगी। प्रवेश परीक्षा को लेकर अब तक 16 हजार से अधिक विद्यार्थियों ने आवेदन किया है।