फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   UP: idol of Lord Vishnu came out while digging the foundation in Bijnor

UP: नींव की खोदाई में निकली भगवान विष्णु की मूर्ति, श्रद्धा का केंद्र बना आश्रम

Sun, 05 Jun 2022 05:01 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 05 Jun 2022 05:01 PM IST
सार

बिजनौर जनपद के गांव रामपुर किसना में भूड़ वाले करुणा निधान आश्रम में की खोदाई जा रही थी। इसी दौरान भगवान विष्णु की मूर्ति निकल आई।

विज्ञापन
UP: idol of Lord Vishnu came out while digging the foundation in Bijnor
भगवान विषणु की मूर्ति - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बिजनौर जनपद में स्योहरा के करुणा निधान आश्रम में पिलर के लिए की जा रही नींव की खोदाई करते समय जमीन में भगवान विष्णु की मूर्ति निकल आई। शेषनाग की शैय्या पर विश्राम की मुद्रा में भगवान विष्णु की मूर्ति को देखने के लिए लोगों का तांता लग गया। 

विज्ञापन


गांव रामपुर किसना में भूड़ वाले करुणा निधान आश्रम है। यहां निर्मोही अखाड़ा के बाबा केसरी दास जी महाराज सेवा स्थान पर रहते हैं। आश्रम भगवत कथा का आयोजन चल रहा है। पीपल के पेड़ के नीचे आश्रम की स्थापना करने वाले महाराज की मूर्ति लगी है। बाबा केसरी दास महाराज ने बताया कि मूर्ति पर छाया करने के लिए चार पिलर खड़े किए जाने थे, जिनकी नींव खोदवाई जा रही थी।
विज्ञापन


शनिवार शाम चार बजे नींव खोदते हुए फावड़ा किसी ठोस चीज से टकराया। इसके बाद कौतूहल बढ़ा। हाथों व हल्के औजारों से खुदाई की गई। लगभग पांच फीट नीचे शेषनाग की शैय्या पर विश्राम करते भगवान विष्णु तथा उनके चरण दबाती देवी लक्ष्मी जी की मूर्ति दिखाई दी। मूर्ति निकलने की जानकारी होने पर देखने आने वालों का तांता लगने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: खौफनाक मंजर: हर तरफ था खून ही खून, कांप उठा कलेजा, मेडिकल में भर्ती झुलसे लोगों ने सुनाई आपबीती 

बाबा ने बताया कि यह सिद्ध क्षेत्र है। यहां शक्तियों का लगातार प्रवास व कृपा रहती है। ग्रामीण राजवीर सिंह, संजीव कुमार, चौधरी सोमपाल सिंह, मस्त राम सिंह, रामअवतार सिंह, शीशपाल सिंह, शीशराम राजेश मकनपुर आदि ने बताया कि 370 वर्ष पहले यह गांव का देव स्थान था। जहां विशेष अवसरों पर पूजा होती थी।

1995 में यहां बाबा प्रेमदास जी महाराज आए। उन्होंने कुटिया बनाई। उनके 2005 में शरीर त्यागने के बाद 2006 से नागा बाबा केसरीदास जी महाराज ने यहां पर आश्रम बनाया। मंदिर का निर्माण कराया। बाबा की समाधि के पास राम दरबार की मूर्तियां लगवाई गईं।

दो वर्ष पूर्व बाबा प्रेमदास जी की मूर्ति पीपल के पेड़ के नीचे बनवाकर लगवाई थी। अब उस पर शेड लगाने के लिए चार पिलर बनवाने के लिए खोदाई का काम चल रहा है। खोदाई के दौरान ही भूमि से भगवान विष्णु की मूर्ति निकली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed