कोर्ट मैरिज के बाद रजिस्ट्रेशन कराने पहुंचे नव दंपति से भिड़े हिंदू संगठन के कार्यकर्ता, जमकर बखेड़ा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोर्ट मैरिज के बाद रजिस्ट्रेशन कराने आए नव दंपति को हिंदू संगठनों के गुस्से का शिकार होना पड़ा। इस दौरान हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने युवक के परिचित को जमकर पीटा। जानिए फिर क्या हुआ।
मामला उत्तर प्रदेश के बिजनौर जनपद का है। यहां बीते दिन कलक्ट्रेट में जमकर हंगामा देखने को मिला। दरअसल, यह संगठन युवक के अलग संप्रदाय की युवती से कोर्ट मैरिज कर लेने से नाराज था। युवक व युवती कलक्ट्रेट में अपनी शादी का रजिस्ट्रेशन कराने पहुंचे थे।
हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने न सिर्फ युवक के परिचित को पीटा। साथ ही, नवविवाहिता व एक अन्य महिला के साथ उनकी खूब नोकझोंक हुई। मामला बढ़ता देख पुलिस मौके पर पहुंची और नवदंपति को बचाने के मकसद से उन्हें थाने ले गई। काफी देर तक कलक्ट्रेट में अफरा-तफरी का माहौल रहा।
जानकारी के मुताबिक, कस्बा जलालाबाद निवासी सुहेल चंडीगढ़ में काम करता है। यहां उसे दूसरे संप्रदाय की युवती से प्रेम हो गया। दोनों ने हाईकोर्ट इलाहाबाद में कोर्ट मैरिज कर ली। हाईकोर्ट के निर्देश पर सुहेल अपनी पत्नी को लेकर शादी का रजिस्ट्रेशन कराने बिजनौर कलक्ट्रेट आया था।
पढ़ें : मुजफ्फरनगर: कवाल फिर सुर्खियों में, प्रेमी युगल ने हाईकोर्ट में की लव मैरिज, तनाव
जानकारी मिलते ही हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता कलक्ट्रेट में सक्रिय हो गए। उन्होंने कलक्ट्रेट में पहले से तैनात सुहेल के परिचित को पकड़ कर पीटा व पुलिस के हवाले कर दिया। उसके बाद वे बुर्का पहने नवविवाहिता व एक महिला से उलझ गए। पुलिस से काफी देर तक नोकझोंक हुई तथा हंगामा चलता रहा। बाद में तीनों को पुलिस अपने साथ थाने ले गई। पुलिस को वहां हाईकोर्ट से कोर्ट मैरिज करने के कागज दिखाए गए।
शहर कोतवाल बिजेंद्र पाल राणा के मुताबिक, युवती के पास हाईकोर्ट का आदेश थे। आदेश में कहा गया था कि प्रेमी युगल को कोई दिक्कत नहीं आनी चाहिए। दिक्कत आए तो पुलिस उनकी सुरक्षा करे। बाद में पुलिस ने नवदंपति समेत सभी लोगों को उनके घर भेज दिया।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/