{"_id":"5b0550524f1c1bd5408b75f0","slug":"lovers-couple-love-marriage-in-the-high-court-tension-in-the-village","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुजफ्फरनगर: कवाल फिर सुर्खियों में, प्रेमी युगल ने हाईकोर्ट में की लव मैरिज, तनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुजफ्फरनगर: कवाल फिर सुर्खियों में, प्रेमी युगल ने हाईकोर्ट में की लव मैरिज, तनाव
यूपी अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
Updated Thu, 24 May 2018 12:08 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
मुजफ्फरनगर के कवाल में एक समुदाय की छात्रा ने दूसरे समुदाय के युवक के साथ हाईकोर्ट में कोर्ट मैरिज कर ली है। हाईकोर्ट ने जानसठ पुलिस को प्रेमी युगल को सुरक्षा उपलब्ध कराने का आदेश दिया है। मामला अलग-अलग समुदाय से जुड़ा होने से पुलिस प्रशासन फूंक फूंक कर कदम उठा रहा है।
विज्ञापन
जानसठ क्षेत्र का गांव कवाल फिर सुर्खियों में आ गया है। गांव की युवती बीए फाइनल ईयर की छात्रा है। छह मई को वह कॉलेज के लिए निकली थी, मगर घर नहीं लौटी। परिजनों ने युवती की तलाश की, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। परिजनों ने 13 मई को उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस की जांच में यह स्पष्ट हो गया था कि क्षेत्र के एक गांव निवासी दूसरे समुदाय का युवक कवाल की छात्रा के संपर्क में था। प्रेम प्रसंग के चलते छात्रा अपने प्रेमी युवक के साथ फरार हो गई है। पुलिस ने युवक को पकड़ने के लिए गांव में दबिश भी दी थी। दबिश के दौरान पता चला कि युवक भी गायब है। युवक के गायब होने से पुलिस का शक यकीन में बदल गया था। अलग-अलग संप्रदाय का मामला होने की वजह से कवाल में तनाव दिखने लगा था। पुलिस प्रशासन ने गांव में सतर्कता बरती प्रारंभ कर दी थी। पुलिस उसी दिन से युवती को तलाश करने के लिए भागदौड़ करने में लगी थी। 16 दिन बाद पता चला कि प्रेमी युगल ने हाईकोर्ट में कोर्ट मैरिज कर ली है।
विज्ञापन
पढ़ें : यूपी: दो प्रेमियों की जिद के आगे झुके परिजन, थाने में हुई शादी, SO साहब ने दिया आशीर्वाद
विज्ञापन
एसएसआई मनोज कुमार यादव ने बताया कि प्रेमी युगल ने हाईकोर्ट में कोर्ट मैरिज कर ली है। हाईकोर्ट ने जानसठ पुलिस को प्रेमी युगल की सुरक्षा उपलब्ध कराने के आदेश भी दिए हैं। कवाल में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। युवती के दूसरे संप्रदाय के होने से पुलिस अफसर पूरे मामले में निगाहें रखे हैं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/