{"_id":"5b0e4c3b4f1c1ba56e8b54d0","slug":"up-huge-fire-in-the-oil-warehouse-fire-brigade-team-on-the-spot","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: कुकिंग ऑयल के गोदाम में लगी भीषण आग, मौके पर फायर ब्रिगेड की 20 गाड़ियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: कुकिंग ऑयल के गोदाम में लगी भीषण आग, मौके पर फायर ब्रिगेड की 20 गाड़ियां
यूपी अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Updated Wed, 30 May 2018 12:56 PM IST
विज्ञापन
कुकिंग गोदाम में भीषण आग लगी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजियाबाद सीमा पर मोहिद्दीनपुर में स्थित कुकिंग ऑयल के गोदाम में भीषण आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि इलाके में दहशत फैल गई। बताया जा रहा है कि वेयर हाउस में अड़ानी ग्रुप का करोड़ों लीटर वेजिटेबल ऑयल रखा है। वेजिटेबल ऑयल से भरी कंटेनर ट्रेन आग की चपेट में आने से बाल-बाल बच गई। वेजिटेबल ऑयल से भरे हजारों टीन के डिब्बे जलकर राख हो गए। मेरठ और गाजियाबाद की फायर कंट्रोल टीम आग पर काबू पाने में जुटी है।
विज्ञापन
टर्मिनल मैनेजर अमित पाण्डेय ने बताया कि आग पर काबू पाने के प्रयास जारी है। अभी नुकसान का आंकलन संभव नहीं है। आग रात में करीब 12:30 बजे लगी।
वहीं चीफ फायर ऑफिसर अजय शर्मा ने बताया कि ये पूरा क्षेत्र गाजियाबाद के मोदीनगर थाना क्षेत्र में आता है। उन्होंने बताया मेरठ और गाजियाबाद दोनों जनपदों की दमकल टीम आग पर काबू पाने में जुटी हुई है। मौके पर फायर ब्रिगेड की दो दर्जन गाड़ियां मौजूद हैं।
विज्ञापन
उधर, एसओ थाना परतापुर का कहना है कि यह पूरा क्षेत्र गाजियाबाद में आता है। उन्होंने बताया कि मेरठ जनपद की दर्जनों गाड़ियां आग पर काबू पाने में जुटी हुई है।
विज्ञापन
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/