फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP: huge craze for building houses in this area of Meerut, two thousand applications received for 30 plots

UP: मेरठ के इस एरिया में घर बनाने का जबरदस्त क्रेज, 30 प्लॉट के लिए आवेदन आए दो हजार, पास में है मेट्रो स्टेशन

Sat, 30 Aug 2025 11:41 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Sat, 30 Aug 2025 11:41 AM IST
सार

Meerut News: आवास विकास ने माधवपुरम योजना में 30 प्लॉट के लिए आवेदन मांगा था। इन प्लॉट को खरीदने के लिए होड़ सी मच गई है। ये प्लॉट विभिन्न साइज के हैं। मेरठ के साथ ही पंजाब व हरियाणा वालों ने भी आवेदन किया है।

विज्ञापन
UP: huge craze for building houses in this area of Meerut, two thousand applications received for 30 plots
प्लॉट। सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

शहर में रैपिड, गंगा एक्सप्रेस वे आदि बड़ी परियोजनाओं का सीधा असर संपत्तियों पर दिखाई दे रहा है। आवास एवं विकास परिषद की ओर से निकाले गए प्लॉट का लोगों में जबरदस्त रुझान है। माधवपुरम योजना में निकाले गए विभिन्न क्षेत्रफल के 30 प्लॉट के लिए दो हजार से भी अधिक लोगों ने आवेदन किए हैं। हरियाणा और पंजाब के भी लोग कतार में हैं। इस योजना के एक किमी के दायरे में ही मेट्रो स्टेशन है। 
विज्ञापन

 

आवास एवं विकास परिषद ने दिल्ली रोड स्थित माधवपुरम योजना संख्या-10 के सेक्टर-4 में स्थित आवासीय भूखंडों के लिए पंजीकरण निकाले हैं। इनमें भूखंड संख्या 427 से 436 तक दस भूखंड करीब 63 वर्ग मीटर के निकाले गए हैं। इनका फ्रंट व बैक 5.60 मीटर और गहराई 11.20 वर्ग मीटर है। इसी के साथ भूखंड संख्या 334 से 349 तथा 349/1 व 349/1 तक 25.05 वर्ग मीटर के 18 और 40.29 वर्ग मीटर का भूखंड संख्या 349/3 निकाले गए। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

संपत्ति अधिकारी सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि शासन के निर्देश पर माधवपुरम योजना में 30 भूखंड निकाले गए हैं। इनके लिए पंजीकरण में लोगों का जबरदस्त रुझान है। 27 अगस्त तक आवेदन किए जाने थे। इसके लिए दो हजार से अधिक आवेदन आ चुके हैं। अब इनके लिए जल्द ही ड्रॉ कराया जाएगा।
 
विज्ञापन

ये था पंजीकरण शुल्क
भूखंड का क्षेत्रफल कीमत पंजीकरण धनराशि

(वर्ग मीटर) (लाख में) सामान्य / आरक्षित

25.05             5.92 30 हजार 15 हजार
40.29             9.36 47 हजार 24 हजार

62.72             14.39 72 हजार 36 हजार
63.28             14.51 77 हजार 39 हजार
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed