{"_id":"643b0391339c32f3ae0f6c74","slug":"up-high-alert-in-meerut-after-murder-of-atiq-ashraf-and-adg-ig-and-ssp-observed-security-arrangements-2023-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: अतीक-अशरफ की हत्या के बाद अलर्ट, रात में सड़कों पर निकले एडीजी-आईजी और एसएसपी, चप्पे-चप्पे पर फोर्स तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: अतीक-अशरफ की हत्या के बाद अलर्ट, रात में सड़कों पर निकले एडीजी-आईजी और एसएसपी, चप्पे-चप्पे पर फोर्स तैनात
Sun, 16 Apr 2023 01:39 AM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Sun, 16 Apr 2023 01:39 AM IST
सार
Meerut News : माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या के बाद मेरठ में अलर्ट जारी कर दिया गया है। वहीं, रात में एडीजी-आईजी और एसएसपी सड़कों पर निकलें। शहर के चौराहों पर चप्पे-चप्पे पर फोर्स तैनात है।
विज्ञापन
मेरठ पुलिस अधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
माफिया अतीक अहमद और उसके अशरफ भाई की हत्या के बाद यूं तो पूरे प्रदेश में अलर्ट कर दिया गया। वहीं, मेरठ में भी अधिकारी अलर्ट मूड में आ गए हैं। एडीजी राजीव सभरवाल, आईजी नचिकेता झा और एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने रात में ही पूरे शहर का भ्रमण कर शांति व्यवस्था देखी।
विज्ञापन
वहीं एडीजी ने पुलिसकर्मियों को बताया कि अग्रिम आदेशों तक पुलिसकर्मियों की छुट्टी भी रद्द कर दी गई है। वहीं, रात को सभी दुकानों को भी बंद करा दिया गया।
विज्ञापन
अधिकारियों का काफिला सबसे पहले भूमिया पुल पर पहुंचा। यहां पर पुलिसकर्मी मुस्तैद मिले। इसके बाद घंटाघर, हापुड़ अड्डा, बेगमपुल समेत दिल्ली रोड पर भी सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। यहां तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Atiq-Ashraf murder: अतीक का मेरठ से था ये कनेक्शन, एनकाउंटर से पहले बेटे असद ने भी काटी थी यहां फरारी
वहीं इंटेलीजेंस भी अलर्ट हो गई है और क्षेत्रों में निगरानी बनाए हुए है। शहरभर में रात को खुलने वाली दुकानों को भी बंद पुलिस द्वारा करा दिया गया। अधिकारियों ने पुलिस को रात भर गश्त करने के निर्देश भी दिए है। वहीं, सोशल मीडिया पर भी निगरानी करने के निर्देश एसएसपी के द्वारा दिए गए है।
यह भी पढ़ें: खौफ का अंत: अतीक और अशरफ को गोलियों से भून डाला, गोलियों की आवाज से गूंज उठा शहर