{"_id":"5cad9176bdec2214743f4fae","slug":"up-head-constable-posted-in-election-duty-died-due-to-heart-attack","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: चुनाव ड्यूटी में तैनात सिपाही की हृदयगति रुकने से मौत, विभाग में शोक की लहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: चुनाव ड्यूटी में तैनात सिपाही की हृदयगति रुकने से मौत, विभाग में शोक की लहर
Wed, 10 Apr 2019 12:57 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Wed, 10 Apr 2019 12:57 PM IST
विज्ञापन
मृतक हेड कांस्टेबल सुशील कुमार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के मेरठ में चुनाव ड्यूटी में तैनात हेड कांस्टेबल की हार्ट अटैक से मौत हो गई। हेड कांस्टेबल की मौत से विभाग में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार हेड कांस्टेबल सुशील कुमार किठौर थानाक्षेत्र की साइफन पुलिस चौकी पर वह तैनात थे। मंगलवार को हापुड़-किठौर सीमा पर उनकी चुनाव के तहत ड्यूटी लगी थी।
विज्ञापन
शाम साढ़े सात बजे उन्हें अचानक सीने में दर्द की शिकायत हुई। सहयोगियों की मदद से उन्हें अस्पताल ले जाया गया। देर रात डेढ़ बजे चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने मौत की सूचना परिजनों को दी। हेड कांस्टेबल की मौत की खबर सुनते ही घर में कोहराम मच गया। मृतक सुशील कुमार (45) , निवासी ग्राम किसौली, थाना अगौता, जिला बुलंदशहर के रहने वाले थे।
पिछले एक साल उनकी पोस्टिंग किठौर थाने में ही थी। पोस्टमार्टम के बाद उनके पार्थिव शरीर को परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
हर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/