यूपी: कृषि विवि में दीक्षांत आज, हेलिकॉप्टर से समारोह में पहुंचे राज्यपाल राम नाईक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि गुजरात के आनंद कृषि यूनिवर्सिटी के कुलपति एनसी पटेल व अध्यक्षता राज्यपाल राम नाईक। राज्यपाल लखनऊ से हेलीकॉप्टर से विश्वविद्यालय हेलीपैड पर पहुंचे। जहां से सबसे पहले सरदार पटेल की मूर्ति पर माल्यार्पण किया के बाद शोभा यात्रा शुरू की गई। समारोह को लेकर कर्षि विद्यालय में डीएम और एसएसपी ने राज्यपाल का स्वागत किया और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच दीक्षांत समारोह शुरू कराया।
कार्यक्रम का आयोजन गांधी भवन में किया जा रहा है। भवन को फूलों से सजाया गया है। कुलाधिपति स्वर्ण व कुलपति स्वर्ण पदक मुजफ्फरनगर की रहने वाली बीटेक की छात्रा अनम सिद्दीकी को मिलेगा। बीएससी एजी में कुलपति स्वर्ण पदक बनारस के विशाल कुमार को मिलेगा। पुलिस प्रशासन के अलावा विवि स्तर से भी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है।
ये हैं होनहार
बीएससी एजी-120
बीटेक बायोटेक -67
पीएचडी----30
मास्टर प्रोग्राम - 57
चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था
विवि के 11वें दीक्षांत समारोह में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। विवि के गेट से लेकर समारोह स्थल तक चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात है।