फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP:Governer Ramnaik will be in CCSU campus Meerut to listen Geet Ramayana Marathi

यूपी: आज मेरठ में होंगे राज्यपाल राम नाईक, कैंपस में तीन घंटे सुनेंगे गीत रामायण मराठी  

Wed, 16 Jan 2019 11:07 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 16 Jan 2019 11:07 AM IST
विज्ञापन
UP:Governer Ramnaik will be in CCSU campus Meerut to listen Geet Ramayana Marathi
राज्यपाल राम नाईक - फोटो : amar ujala

उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक आज मेरठ शहर में होंगे। यहां सीसीएसयू के नेताजी सुभाष चंद्र प्रेक्षागृह में तीन घंटे राज्यपाल गीत रामायण मराठी सुनेंगे।

विज्ञापन


सीसीएसयू कैंपस मेरठ में बुधवार शाम राज्यपाल राम नाईक के कार्यक्रम को लेकर दिनभर कैंपस में तैयारियां चलती रहीं। राज्यपाल के कार्यक्रम में निमंत्रण पत्र वालों को ही प्रवेश दिया जाएगा। शाम सात बजे से 10 बजे तक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद राज्यपाल रात को दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

विज्ञापन

पांच बजकर 10 मिनट पर वे स्टेट प्लेन से परतापुर हवाई पट्टी पहुंचेंगे। यहां से साढ़े पांच बजे वे सीसीएसयू कैंपस पहुंचेंगे। सात बजे तक वे गेस्ट हाउस में रुकेंगे। इसके बाद शाम सात बजे से नेताजी सुभाष चंद्र बोस प्रेक्षागृह में वे गीत रामायण मराठी सुनेंगे। 

गीत रामायण की प्रस्तुति श्रीधर फडके, आनंद माडगूलकर और साथी कलाकार देंगे। कार्यक्रम के अध्यक्ष राज्यपाल रहेंगे। प्रमुख अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री डॉ. सिद्घार्थ नाथ सिंह और महाराष्ट्र सरकार में मंत्री गिरीश बापट मौजूद रहेंगे।

कुलपति प्रो. एनके तनेजा, छत्रपति शिवाजी महासंघ मेरठ के संजय जैन, मेयर सुनीता वर्मा, मराठा समाज मेरठ के महामंत्री प्रदीप गायकवाड़, गणेश मित्र मंडल के अध्यक्ष महेंद्र पाटिल और सांसद राजेंद सिंह अग्रवाल अतिथि होंगे। कार्यक्रम में निमंत्रण पत्र वाले लोगों को ही एंट्री दी जाएगी। एक निमंत्रण पत्र पर दो लोगों का ही प्रवेश मान्य होगा। 12 वर्ष से छोटे बच्चों को प्रवेश की अनुमति नहीं है।  

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/ 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed