फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP: Fourteen thousand students will get smartphones soon

UP: महात्वाकांक्षी योजना को लग रहा पलीता, प्रशासन की सख्ती के बाद 14 हजार छात्र-छात्राओं को मिलेंगे स्मार्टफोन

Tue, 27 Feb 2024 01:15 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 27 Feb 2024 01:15 PM IST
सार

प्रशासन की सख्ती के बाद अब 126 कॉलेजों के 14086 छात्र-छात्राओं को स्मार्टफोन वितरित किए जाएंगे। इसके लिए कॉलेजों को नोटिस भेज दिए गए हैं।

विज्ञापन
UP: Fourteen thousand students will get smartphones soon
स्मार्टफोन वितरण योजना। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

स्नातक के छात्र-छात्राओं को स्मार्टफोन वितरित करने की प्रदेश सरकार की महात्वाकांक्षी योजना को कॉलेज प्रशासन ही पलीता लगा रहे हैं। 126 कॉलेजों के 14086 छात्र-छात्राओं को उपलब्धता के 45 दिन बाद भी स्मार्टफोन वितरित नहीं किए जा सके।

विज्ञापन


अब विद्यार्थियों की शिकायत के बाद प्रशासन ने 126 कॉलेजों को नोटिस जारी कर स्मार्टफोन वितरित करने को कहा है। आचार संहिता लागू होने से पहले (करीब 20 मार्च से पहले) स्मार्टफोन वितरित न करने पर कॉलेजों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की चेतावनी भी दी है। 
विज्ञापन


स्नातक के विद्यार्थियों को स्मार्टफोन वितरित करने की योजना प्रदेश सरकार ने शुरू की थी। इसके जरिए विद्यार्थियों को केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी भी आसानी से उपलब्ध होनी थी। योजना के तहत जिले के छात्र-छात्राओं को स्मार्टफोन देने की जिम्मेदारी 45 दिन पहले कॉलेजों को दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कॉलेजों को स्मार्टफोन भी उपलब्ध करा दिए गए थे। इन कालेजों के 14086 विद्यार्थियों को स्मार्टफोन मिलने थे, लेकिन कॉलेज प्रशासन की हीलाहवाली के चलते योजना का लाभ विद्यार्थियों को नहीं मिल सका। अब एडीएम वित्त की ओर से 126 कालेजों को स्मार्टफोन वितरित करने का नोटिस दिया गया है।

यह भी पढ़ें: मेरठ में बड़ा हादसा: फैक्टरी का बॉयलर फटने से दो कर्मचारियों की मौत, तीन घायल, परिजनों में मचा कोहराम

विद्यार्थियों को तकनीक से मजबूत बना रहीं सरकारी योजनाएं : डॉ. लक्ष्मीकांत
सीसीएसयू के तिलक पत्रकारिता एवं जनसंचार स्कूल के विद्यार्थियों को स्मार्ट फोन वितरित किए गए। राज्यसभा सांसद डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने कहा कि सरकारी योजना विद्यार्थियों को तकनीक की दृष्टि से मजबूत करने की है। डॉ. वाजपेयी ने कहा कि मोबाइल का उपयोग शिक्षा के लिए करना है।

व्यक्तिगत उपयोग के लिए आपके पास जो मोबाइल है उसका उपयोग करना। अध्यक्षता करते हुए एकेडमिक डायरेक्टर प्रो. संजीव कुमार शर्मा ने विद्यार्थियों से कहा कि आप विवि की पूंजी है, इसकी छवि बनाने का काम आपको ही करना है। इस दौरान बीनम यादव, डॉ. दीपिका वर्मा, मितेंद्र कुमार गुप्ता, ज्योति वर्मा, उपेश दीक्षित मौजूद रहे। 
 

पहले नोटिस से नहीं जगे कॉलेज, दूसरी बार नोटिस
स्मार्टफोन ने दिए जाने की कई शिकायतें डीएम सहित अन्य अधिकारियों से की गईं। एडीएम वित्त ने 15 दिन पहले एएस कॉलेज मवाना, आधारशिला टीचर टेक्निकल खानपुर, भगवती कॉलेज रुड़की रोड, डीएवी गर्ल्स काॅलेज, दयावती विद्यापीठ कॉलेज माछरा, ज्ञान भारती इंस्टीट्यूट कंकरखेड़ा सहित जिले के 126 कॉलेजों को नोटिस दिया गया। इसके बाद भी स्मार्टफोन वितरित न होने पर दूसरा नोटिस कॉलेजों को भेजा गया है।

एडीएम वित्त सूर्यकांत त्रिपाठी का कहना कि स्मार्टफोन कॉलेजों को अभी तक वितरित कर देने चाहिए थे। 15-20 दिन में ही आचार संहिता लगने की उम्मीद है। एडीएम वित्त ने दूसरी बार कॉलेज प्रबंधन पर नाराजगी जताते हुए अनिवार्य रूप से आचार संहिता से पहले स्मार्टफोन देने का निर्देश दिया है। 

जिले में कॉलेजों को निर्देश दिए गए हैं कि आचार संहिता से पहले छात्रों को स्मार्टफोन वितरित कर दें। स्मार्टफोन न बांटने वाले 126 कॉलेजों नोटिस दिए गए हैं। - दीपक मीणा, जिलाधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed