{"_id":"5c8353afbdec2213ec621202","slug":"up-four-people-died-in-an-accident-while-returning-from-a-wedding-in-muzaffarnagar","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: सड़क हादसे में पांच की दर्दनाक मौत, 9 गंभीर घायल, बारात से लौट रहे थे यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: सड़क हादसे में पांच की दर्दनाक मौत, 9 गंभीर घायल, बारात से लौट रहे थे यात्री
Sat, 09 Mar 2019 11:20 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sat, 09 Mar 2019 11:20 AM IST
विज्ञापन
हादसे में घायल व्यक्ति
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली-देहरादून हाईवे पर देर रात सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि 9 गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। सहारनपुर के रणखंडी गांव से सरधना क्षेत्र के खेड़ा गांव में शुक्रवार को बारात आई थी। देर रात बाराती बोलेरो से वापस रणखंडी लौट रहे थे।
रात करीब एक बजे जब वे खतौली बाईपास पर पहुंचे तो बोलेरो हाईवे पर खड़े ट्राले में जा घुसी। हादसे में तीन लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि सात घायलों को मोदीपुरम स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तीन अन्य घायलों को उपचार के लिए खतौली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां दो अन्य घायलों ने भी दम तोड़ दिया।

हादसे में घायल युवक
सरधना के खेड़ा से बरात में शामिल होकर वापस लौट रहे 13 बारातियों से भरी बोलेरो गाड़ी में कई बच्चे भी बैठे थे। रात करीब 1 बजे जैसे ही वे मुजफ्फरनगर के दिल्ली देहरादून हाईवे खतौली बाईपास पर खेड़ी गंगनहर पुल के पास पहुंचे तो उनकी गाड़ी हाईवे पर खड़े ट्राले से जा टकराई।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गाड़ी ट्राले के नीचे घुस गई। हादसे में तीन लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि बच्चों समेत 7 घायलों को मोदीपुरम के एसडीएस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जहां दो घायलों ने दम तोड़ दिया। तीन अन्य घायलों को खतौली के अस्पताल में भर्ती कराया गया है इनमें सनी पुत्र धीरेन्द्र, सनी पुत्र कश्मीर सिंह निवासी बल्लुखेड़ी नकुड और कार्तिक पुत्र सोकेन्द्र निवासी भुनारसा जिला सहारनपुर हैं।